scorecardresearch
 

करवा चौथ के दिन होटल में बॉयफ्रेंड के साथ मिली पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा... एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

बरेली में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया. बदायूं निवासी युवक ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था और दोनों का एक बच्चा भी है. पत्नी पिछले दो महीने से मायके में रह रही थी.

Advertisement
X
रंगे हाथ पकड़ने के बाद पुलिस ने मौके पर ही बुला ली पुलिस. (Photo: Representational )
रंगे हाथ पकड़ने के बाद पुलिस ने मौके पर ही बुला ली पुलिस. (Photo: Representational )

उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए. एक तरफ महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही थीं, वहीं दूसरी तरफ एक पति अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ने पहुंच गया. पति को काफी समय से पत्नी के अफेयर का शक था. आखिरकार करवा चौथ के दिन उसका शक हकीकत में बदल गया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ होटल में देखकर पति ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली.

पुलिस ने होटल का कमरा खुलवाया तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ अंदर मिली. इसके बाद होटल में घंटों तक हंगामा होता रहा. पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई, जहां पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. इस दौरान कोतवाली में भी कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
पुलिस को पति ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है. करीब एक साल पहले उसने युवती से प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है. पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा था. वह लगातार किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ.

Advertisement

पति ने जब पत्नी से दूसरे युवक के बारे में सवाल किया तो उसने आरोपों को झूठा बताते हुए सबूत दिखाने की बात कही. इसके बावजूद पति का शक कम नहीं हुआ और वह पत्नी पर नजर रखने लगा.

दो महीने से मायके में रह रही थी पत्नी
पति के मुताबिक, पत्नी पिछले करीब दो महीने से मायके में रह रही थी और ससुराल लौटने से बच रही थी. करवा चौथ के दिन वह किसी काम से बरेली आया था. इसी दौरान बरेली जंक्शन के पास उसकी नजर पत्नी पर पड़ी. वह एक दूसरे युवक के साथ दिखाई दी.

पहले से शक होने के चलते पति ने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया. कुछ देर बाद दोनों जंक्शन के पास एक अस्पताल के बगल में स्थित होटल पहुंचे और एक कमरे में चले गए. पति ने उन्हें कमरे में जाते देख लिया. इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया.

पत्नी बोली- पति के साथ नहीं रहना, प्रेमी के साथ जाऊंगी
पुलिस की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाया गया तो पत्नी और युवक अंदर मिले. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ. पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई. वहां पूछताछ के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. उसने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली.

Advertisement

पति ने भी पुलिस से कहा कि उसने प्रेम विवाह किया था और उसे इस तरह धोखा मिलने की उम्मीद नहीं थी. अब जब पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह भी उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है.

पत्नी पर गला दबाने और नीले ड्रम में डालने की धमकी का आरोप
इस पूरे विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. उसका कहना है कि पत्नी पहले भी कई बार उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर चुकी है. इतना ही नहीं, उसे नीले ड्रम में मारकर रखने की धमकी भी दी थी. इन बातों को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. फिलहाल करवा चौथ के दिन शुरू हुआ यह मामला होटल से लेकर कोतवाली तक चर्चा का विषय बना रहा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement