मौलाना जर्जिस अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण पर दिए एक बयान से बवाल मच गया है. हिंदू संगठन और साधु-संत उसकी तीखी आलोचना कर रहे हैं, साथ ही एक्शन की मांग कर रहे हैं. हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब मौलाना ने कोई विवादित बयान दिया हो. जर्जिस अंसारी अक्सर ही अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहता है. इसके लिए उसके ऊपर कानून का डंडा भी चल चुका है मगर वो सुधरने का नाम लेता. ऐसे में आइये जानते हैं मौलाना की कुंडली...
आपको बता दें कि जर्जिस अंसारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला है. हालांकि, अब वो परिवार समेत बाहर ही रहता है. लम्बे समय से उसका गृह जिले आना-जान बंद है. उसकी पहचान एक इस्लामिक वक्ता के रूप है, जो अलग-अलग राज्यों में जाकर तकरीरें देता रहता है.
यह भी पढ़ें: यूपी: श्रीकृष्ण को 'नमाजी' बताने वाले मौलाना जरजिश पर भड़के साधु-संत, बोले- उसे तुरंत पाकिस्तान भेजा जाए
पूर्व में मौलना महिलाओं और अनुसूचित जाति को लेकर दिए गए बयानों के चलते भी कड़ी आलोचना का सामना कर चुका है. बंगाल चुनाव के दौरान भी उसने विवादित टिप्पणी की थी और यूपी को मुस्लिमों के लिए अनसेफ बताया था. कुछ मामलों में उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है. फिलहाल, उसका नया वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें वह श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी और मुस्लिम बता रहा है, जिसको लेकर हिंदू पक्ष में जबरदस्त आक्रोश है.
आपको बता दें कि साल 2022 में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी देने के मामले में कोर्ट ने मौलाना को दोषी करार दिया था. वाराणसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उसे 10 साल कड़ी कैद की सजा सुनाई थी. उसे 10 हजार रुपए के जुर्माने से भी दंडित किया था. हालांकि, बाद में मौलाना इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट चला गया और राहत पा गया.
यह भी पढ़ें: 'वक्फ बोर्ड में हुआ अरबों- खरबों का घोटाला...',बरेली के मौलाना का आरोप, सीएम योगी को लिखी चिट्ठी
मौलाना जर्जिस अंसारी के मुताबिक, वह इस्लाम के गुणों के बारे में लोगों को अवगत कराता और मुसलमानों को इस्लाम की सच्ची शिक्षा देता है. इसके लिए कभी-कभी आसान/जमीनी उदाहरण देना पड़ता है.
'कृष्ण जी पांच वक्त के नमाजी थे'
वायरल वीडियो में मौलाना कहता है, 'हमारे भाई, अगर बुरा न मानें, तो कृष्ण जी भी पांचों वक्त की नमाज पढ़ा करते थे. यकीन न आए तो श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय का 10वां श्लोक देख लीजिए… जिसमें कृष्ण जी अर्जुन से कह रहे हैं कि हे अर्जुन, ईश्वर की पूजा करो तो पूरे शरीर का योग करो. योगी… उत्तर प्रदेश वाले नहीं. पूरे शरीर का योग करो, यानी पूजा सिर्फ खड़े होकर नहीं, बल्कि पूरे शरीर के साथ होनी चाहिए.'
'राम-कृष्ण ने इस्लाम को प्रमोट किया'
मौलाना ने आगे कहा, 'आज हिंदू धर्म में चले जाइए, लोग सिर्फ ऐसे हाथ उठाएंगे- ओम नमः शिवाय, बस हो गई पूजा. ये हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं है. अगर ये अपनी किताबें पढ़ लें. योगी जी बड़े भक्त बनते हैं राम के और अगर अपनी किताबें पढ़ लें, तो यकीन मानिए इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे. क्योंकि इस्लाम सिर्फ मुसलमानों का धर्म नहीं है. ये उनका भी धर्म है.' उन्होंने दावा किया कि इसी दीन और इसी धर्म को रामचंद्र जी ने भी पेश किया है, कृष्ण जी ने भी पेश किया है. ये सिर्फ मुसलमानों का नहीं है.