scorecardresearch
 

वाराणसी में 'रहस्यमयी' डबल डेथ: एक का शव कमरे में, दूसरे का टॉयलेट में... शराब के आदी दो दोस्तों की मौत हत्या या आत्महत्या?

Varanasi News: चोलापुर के बनियापुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान से दो दोस्तों, अभिजीत और निहाल के शव मिले. एक का शव कमरे तो दूसरे का टॉयलेट में था. पास ही सल्फास के पैकेट मिले हैं।. परिजन इसे डबल मर्डर बता रहे हैं, जबकि पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement
X
वाराणसी के बनियापुर गांव में दो शव मिलने से सनसनी (Photo- ITG)
वाराणसी के बनियापुर गांव में दो शव मिलने से सनसनी (Photo- ITG)

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े निर्माणाधीन मकान के भीतर दो राजमिस्त्री दोस्तों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. जहां परिजन इसे सोची-समझी साजिश के तहत डबल मर्डर बता रहे हैं, वहीं पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है.

आपको बता दें कि हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के पीछे स्थित बनियापुर गांव के एक बंद पड़े निर्माणाधीन मकान के अंदर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले दो दोस्तों अभिजीत गांगुली और निहाल सिंह के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए. पुलिस टीम ने मौके पर छानबीन के दौरान मृतकों के शवों के पास से सल्फास के पैकेट बरामद किए हैं. 

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस इस मामले को अत्यधिक शराब पीने के बाद आपसी विवाद, आत्महत्या या फिर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के कोण से देख रही है, जबकि मृतकों के परिजनों ने स्पष्ट रूप से इसे डबल मर्डर का मामला बताया है.

कमरे और टॉयलेट से बरामद हुए शव

अमित गांगुली के इस निर्माणाधीन मकान में गत 1 अप्रैल से दोनों दोस्त साथ रह रहे थे. डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार ने बताया कि मौके पर 47 वर्षीय अभिजीत गांगुली का शव कमरे में और 40 वर्षीय निहाल सिंह का शव टॉयलेट में मिला. दोनों के शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं हैं, लेकिन दोनों ही शवों में उल्टी के स्पष्ट लक्षण दिखाई दिए हैं. निहाल मूल रूप से जौनपुर का निवासी था, जबकि अभिजीत वाराणसी के हुकुलगंज का रहने वाला था.

Advertisement

शराब की लत और आपसी झगड़े

पुलिस जांच और परिजनों के बयानों से यह बात सामने आई है कि दोनों ही मृतक हद से ज्यादा शराब पीने के आदी थे. वे रोज शराब पीते थे और अत्यधिक नशे में अक्सर आपस में ही गंभीर रूप से लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर लिया करते थे. मृत अभिजीत गांगुली की शादी वर्ष 2006 में हुई थी, परंतु उनकी कोई संतान नहीं है और पत्नी भी उन्हें छोड़ चुकी थी. पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

परिजनों ने लगाया मर्डर का आरोप

दूसरी तरफ, मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे हत्या करार दिया है. परिजनों का कहना है कि दोनों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जबरन जहर खिलाकर मारा है. वे खुद सल्फास खाकर जान नहीं दे सकते. पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement