scorecardresearch
 

अमेरिका से आया एक अलर्ट... और सलाखों के पीछे पहुंचा दरिंदा: एटा में 4 साल की मासूम का एडिटेड वीडियो गूगल ड्राइव में छिपाने वाला दबोचा

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में साइबर पुलिस ने बच्चों से जुड़े अश्लील डिजिटल कंटेंट मामले में अमेरिकी एजेंसी 'NCMEC' की खुफिया टिप के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक 4 साल की मासूम बच्ची का छेड़खानी वाला एडिटेड वीडियो अपने गूगल ड्राइव में सेव कर रखा था.

Advertisement
X
एटा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Photo- ITG)
एटा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: एटा जिले के जलेसर क्षेत्र से थाना साइबर क्राइम और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी डिजिटल जांच में 1000 से अधिक न्यूड एवं अन्य आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं.

आरोपी ने एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का एडिटेड वीडियो बनाकर उसे अपनी गूगल ड्राइव में सेव किया था, जिसके बाद अमेरिका की एजेंसी 'नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन' (NCMEC) ने भारत के गृह मंत्रालय को एक साइबर टिपलाइन अलर्ट भेजा था. पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, BNS और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

अमेरिकी एजेंसी की रडार पर ऐसे आया आरोपी

आरोपी ने इंटरनेट का गलत इस्तेमाल करते हुए एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का वीडियो एडिट किया और उसे अपने गूगल ड्राइव पर अपलोड कर दिया. डिजिटल दुनिया में बच्चों से जुड़े इस गंभीर अपराध के कारण वह सीधे अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी NCMEC की रडार पर आ गया.

Advertisement

गृह मंत्रालय को भेजे गए थे 21 फोटो और वीडियो

इस आपत्तिजनक गतिविधि को ट्रैक करने के बाद अमेरिकी एजेंसी ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने भारत के गृह मंत्रालय को NCRP पोर्टल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण टिप भेजी, जिसमें साक्ष्य के तौर पर 21 फोटो और वीडियो शामिल थे. गृह मंत्रालय से इनपुट मिलते ही एटा पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई.

आरोपी के पास से बरामद हुआ आपत्तिजनक डेटा

एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह ने बताया कि जलेसर से पकड़े गए आरोपी के दोनों मोबाइलों की फॉरेंसिक और डिजिटल जांच में 1000 से अधिक अश्लील और न्यूड फाइलें मिली हैं. पुलिस अब गहनता से यह जांच कर रही है कि आरोपी का नेटवर्क कितना बड़ा है और इस अवैध सामग्री का स्रोत क्या है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement