एटा (Etah) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है और ये अलीगढ़ मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,431 वर्ग किलोमीटर है (Geographical area).
एटा जिले एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक एटा की जनसंख्या (Population) लगभग 18 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 730 लोग रहते हैं (Denisity). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 873 है. एटा की 70.81 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 81.28 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 58.80 फीसदी है (Etah Literacy).
एटा कानपुर-दिल्ली राजमार्ग पर मध्य बिंदु है. यह ऐतिहासिक रूप से, 1857 के विद्रोह का केंद्र बनने के लिए भी जाना जाता है. प्राचीन काल में, एटा को आंथा कहा जाता था. यहां एक ऐतिहासिक किला है जो अवगढ़ के राजा ने बनवाया था. ये जगह एटा से 24 किलोमीटर दूर है. एटा के पास भगवान शिव कैलाश मंदिर नामक एक ऐतिहासिक मंदिर भी है. अमीर खुसरो पटियाली, एटा में पैदा हुए थे और उर्दू के सबसे अच्छे कवियों में से एक माने जाते हैं (Etah History).
एटा सड़क और रेलवे द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. यह राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर स्थित है. यहां बड़े उद्योग नहीं हैं, लेकिन यहां कुछ छोटे कारखाने हैं. एटा एक कृषि प्रधान क्षेत्र है और खेती यहां के लोगों का मुख्य रोजगार है (Etah Economy).
एटा में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने छात्रों को मेडिकल कोर्स में दाखिले और डिग्री-मार्कशीट देने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा ऐंठे।
एटा के मारहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी 2022 से डी-फार्मा, बी-फार्मा, नर्सिंग समेत कई पाठ्यक्रमों में दाखिले और डिग्री-मार्कशीट के नाम पर छात्रों से दो करोड़ रुपये से ज्यादा ठग चुके हैं.
एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में हजारा नहर से 9 दिन से लापता देवर-भाभी के शव बरामद हुए हैं. मृतकों के हाथ बंधे मिलने और परिजनों द्वारा दुश्मनी की बात कहे जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
नोएडा में पत्नी को खुश करने के लिए युवक ने कार चोरी कर ली। सेक्टर-18 पार्किंग से कार चुराकर आरोपी अरुण एटा स्थित पत्नी के पास पहुंचा और कार खरीदकर लाने की बात कही। पुलिस ने उसे डीएलएफ मॉल के पास गिरफ्तार कर चोरी की कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की।
एटा जिले में खेलते समय एक छह वर्षीय मासूम निर्माणाधीन मकान के कॉलम में लगी लोहे की सरिया पर गिर गया. सरिया बच्चे की गर्दन से होकर ऊपर के जबड़े तक घुस गई. परिजनों और डॉक्टरों की तत्परता से सफल सर्जरी के बाद मासूम की जान बच सकी.
उत्तर प्रदेश के एटा में छह वर्षीय बच्चे के साथ निर्माणाधीन मकान में गंभीर हादसा हो गया। खेलते समय बच्चा खुले लोहे की सरिया पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने सरिया काटकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सरिया निकाली।
कासगंज में आस्था का एक ऐसा अनोखा रंग देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.फिरोजाबाद के 40 शिवभक्त 131 मीटर लंबी 'हनुमान जी की पूंछ' वाली कांवड़ लेकर लहरा गंगाघाट पहुंचे. देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मरहारा कस्बे में शिवचिंताहरण मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी गुरुवार रात नशे की हालत में मंदिर में घुसा और हंगामा करते हुए मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया.
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में साइबर पुलिस ने बच्चों से जुड़े अश्लील डिजिटल कंटेंट मामले में अमेरिकी एजेंसी 'NCMEC' की खुफिया टिप के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक 4 साल की मासूम बच्ची का छेड़खानी वाला एडिटेड वीडियो अपने गूगल ड्राइव में सेव कर रखा था.
एटा साइबर पुलिस ने NCMEC से मिले अलर्ट के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, डिजिटल जांच में बड़ी संख्या में कथित आपत्तिजनक फाइलें मिलीं. मामले में पॉक्सो एक्ट, BNS और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. अधिकारियों के अनुसार, अब ये जांच की जा रही है कि आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध था या नहीं तथा कथित आपत्तिजनक सामग्री का स्रोत और प्रसार किन माध्यमों से हुआ.
उत्तर प्रदेश के एटा में सड़क किनारे खराब खड़ी रोडवेज बस से एक कैंटर और सीएनजी टैंकर के टकराने से भीषण हादसा हो गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हैं. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य पूरा किया.
उत्तर प्रदेश के एटा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अलीगंज थाना क्षेत्र में जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टच हो गया, जिससे करंट फैल गया. हादसे में चार लोग झुलस गए. अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के एटा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस और प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी.
Etah Bhagwat Katha News: उत्तर प्रदेश के एटा में भागवत कथा के दौरान कंस वध लीला में हुई हर्ष फायरिंग से 2 लोग घायल हो गए. दोनों के पैरों में गोली लगी, पुलिस जांच में जुटी है...
यूपी के एटा में एक शादी समारोह के दौरान छोटी कहासुनी ने तेजी से खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक को तालिबानी सजा देते हुए खंभे से बांधकर बेरहमी से मारा गया. वायरल वीडियो में महिलाएं, युवतियां और बच्चियां भी हाथों में डंडे लेकर हमला करती हुई दिखाई दे रही हैं. यह घटना शादी के माहौल को बेहद हिंसक बना दिया.
यूपी के एटा से एक युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. दरअसल एक शादी समारोह के दौरान ये खूनी संघर्ष हुआ. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की है. देखें...
एटा में गोली लगने की एक घटना की जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक एक महिला ने अपने विरोधी ग्राम प्रधान को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद को गोली लगवाने की साजिश रची थी. मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पूरी साजिश सामने आई.
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नगला मिश्री गांव में 32 वर्षीय महिला शिवा की अबॉर्शन से जुड़ी स्वास्थ्य जटिलताओं के इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने उसके लिव-इन पार्टनर अश्वनी पर गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि प्रक्रिया के बाद महिला की तबीयत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 40 वर्षीय साधना मिश्रा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना दहेलिया पूथ गांव में सुबह करीब 5:10 बजे हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया.
एटा जिले से एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर बेटे की चाह में प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए हैं. वहीं पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है.
Bride Refuses Marriage Etah: एटा के सकीट में दुल्हन ने दूल्हे की मेडिकल रिपोर्ट मांगे जाने तक शादी से इनकार कर दिया. रस्मों के दौरान दूल्हे के गिरने के बाद खड़ा हुआ विवाद. बिना दुल्हन लौटी बारात...