scorecardresearch
 

नाली को लेकर विवाद में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, युवक के सीने में उतार दी गोलियां

यूपी के शाहजहांपुर में नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच गोलीबारी और झड़प का माामला सामने आया है. इस दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस बवाल में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल पुलिस की कई टीमें मौके पर हालात को काबू करने में डटी हुई है.

Advertisement
X
नाली को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
नाली को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

शाहजहांपुर में नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प हो गई. इस दौरान जमकर गोलियां भी चली. इसी में से एक गोली का शिकार एक युवक हो गया और उसकी मौत हो गई. मृतक युवक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने परिवार के आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडों से मारकर घायल कर दिया है. 

घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल पुलिस की कई टीमें मौके पर हालात को काबू करने में डटी हुई है. घटना थाना बंडा क्षेत्र के बाबूपुर गांव की है. मृतक के परिजनों के अनुसार गांव के ही रहने वाले मुकेश शुक्ला का अपने पड़ोसी बागेश दीक्षित से नाली बनाने को लेकर 20 दिन पहले विवाद हो गया था.

नाली निर्माण को लेकर पड़ोसियों में हुआ था विवाद
इसके बाद मामला पुलिस में गया था. आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी.  एक दारोगा ने गांव में ही दोनों में समझौता करवा दिया था. इसके बाद मंगलवार को जब बागेश दीक्षित अपनी नाली का निर्माण करवा रहे थे. तभी मुकेश शुक्ला 15 से 20 लोगों को लेकर वहां आ धमके. इसके बाद तमंचे और लाठी डंडों के साथ बागेश पर हमला कर दिया.

Advertisement

पड़ोसी ने युवक की गोली मारकर की हत्या
इसी बीच मुकेश शुक्ला ने तमंचे से बागेश के सीने में गोली मार दी. इतना ही नहीं हमला करने वालों ने बागेश के परिवार के आधा दर्जन लोगों को भी लाठी डंडों से पीट कर और भाले से हमला करके घायल कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई. आनन फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने बागेश दीक्षित को मृत घोषित कर दिया.

फायरिंग और हमले की इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना के बाद से हत्यारे फरार बताए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement