scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

21 साल पुरानी शैंपेन की बोतलें, ट्रॉफी रूम और क्रिकेट पिच... क्रिकेटर सौरव गांगुली का 40 करोड़ का घर है बेहद आलीशान, Inside Photos

Sourav Ganguly’s Kolkata mansion  (PHOTO:ITG)
  • 1/9

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को क्रिकेट की दुनिया में प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से जाना जाता है. उनकी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन क्या आप उनके आलीशान घर के बारे में जानते हैं? सौरव गांगुली का कोलकाता में उनका पुश्तैनी घर है जो किसी महल से कम नहीं है, जहां 48 कमरे, ट्रॉफी रूम से लेकर क्रिकेट पिच तक मौजूद हैं. आइए उनके घर के बारे में जानते हैं. 

Sourav Ganguly’s home (Photo: Screengrab/ youtube@asianpaints)
  • 2/9

सौरव गांगुली का यह आलीशान घर कोलकाता के बेहाला इलाके में बीरेन रॉय रोड पर स्थित है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पुश्तैनी मकान की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है. करीब 48 कमरों वाले इस घर को शहर के बड़े घरों में गिना जाता है. यहां परिवार के लिए कई खास जगहें बनाई गई हैं.
 

Sourav Ganguly’s home (Photo: Screengrab/ youtube@asianpaints)
  • 3/9

घर के अंदर कदम रखते ही इसकी खूबसूरत सजावट और सादगी ध्यान खींचती है. यहां दीवारों पर क्रीम और ऑफ-व्हाइट जैसे लाइट कलर का इस्तेमाल किया गया है. बड़े-बड़े दरवाजे और खिड़कियां घर के अंदर प्राकृतिक रोशनी आने देते हैं. हल्के रंगों की वजह से कमरों में खुलापन और शांति महसूस होती है.
 

Advertisement
Sourav Ganguly’s home (Photo: Screengrab/ youtube@asianpaints)
  • 4/9

एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने बताया था कि उनकी मां को घर में सफेद रंग बहुत पसंद है. हालांकि, भारत में धूल-मिट्टी के कारण हल्के रंगों को साफ रखना थोड़ा मुश्किल होता है. घर में उन्होंने बेहद सुंदर बालकनी भी रखी है, जहां उन्होंने पौधे रखे हैं, जो उसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं. 

Sourav Ganguly’s home (Photo: Screengrab/ youtube@asianpaints)
  • 5/9

क्रिकेटर के घर का डाइनिंग एरिया भी काफी शानदार है. यहां क्रीम रंग की गद्दी और गोल्डन डेकोरेशन वाली आठ लोगों के बैठने की बड़ी डाइनिंग टेबल रखी गई है. दीवारों पर पुराने जमाने की अलमारियां, तस्वीरें और सजावटी सामान दिखाई देते हैं. लैंप और दीवारों की खास शेप इस जगह को खूबसूरत बनाती है.
 

Sourav Ganguly’s home (Photo: Screengrab/ youtube@asianpaints)
  • 6/9

सौरव गांगुली के घर में उनका एक पसंदीदा कोना भी है, जिसे वह अर्ली मॉर्निंग कॉर्नर कहते हैं. इस कमरे की दीवारें सेज ग्रीन रंग की हैं और यहां ऑलिव ग्रीन रंग का सोफा रखा है. सुबह के समय सौरव इसी जगह बैठकर चाय-बिस्कुट खाते हैं और अखबार पढ़ते हैं. 
 

Sourav Ganguly’s home (Photo: Screengrab/ youtube@asianpaints)
  • 7/9

इस घर का सबसे खास हिस्सा इसका ट्रॉफी रूम है, यहां सौरव के क्रिकेट करियर से जुड़ी यादें, तस्वीरें और ढेरों ट्रॉफियां सहेजकर रखी गई हैं. इस कमरे को उनके पिता ने तैयार करवाया था. सौरव बताते हैं कि उनके पिता को क्रिकेट से बहुत लगाव था और उन्होंने खुद इस कमरे की हर चीज को सजाया था.
 

Sourav Ganguly’s home (Photo: Screengrab/ youtube@asianpaints)
  • 8/9

ट्रॉफी रूम में उनके शानदार क्रिकेट सफर की कई अनमोल निशानियां मौजूद हैं. यहां इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट शतक लगाने की उपलब्धि से जुड़ी 21 साल पुरानी शैंपेन की बोतलें भी रखी हैं. इसके अलावा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते समय पहने गए हेलमेट भी रखा हुआ है.

Sourav Ganguly’s home (Photo: Screengrab/ youtube@asianpaints)
  • 9/9

घर के बाहर का हिस्सा भी कम खूबसूरत नहीं है, यहां चारों तरफ हरियाली और बड़े-बड़े पेड़ दिखाई देते हैं. बैकयार्ड में दौड़ने के लिए ट्रैक बनाया गया है, जिसके किनारों पर सफेद और लाल रंग की टाइलें लगी हैं. इसके अलावा यहां एक छोटा क्रिकेट पिच भी है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement