scorecardresearch
 

Ed Sheeran in King: मन्नत की एक मुलाकात से मिली 'किंग', एक ही रात में लिख डाला गाना, क्या बोले शाहरुख?

शाहरुख की फिल्म से ब्रिटिश सिंगर एड शीरन ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. उन्हें ये गाना किस तरह मिला, और कैसे मन्नत में उनकी एक मुलाकात से ये पूरा प्लान बना इसके बारे में भी सिंगर ने शेयर किया.

Advertisement
X
किंग में हॉलीवुड सिंगर (Photo: ITGD)
किंग में हॉलीवुड सिंगर (Photo: ITGD)

हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एड शीरन बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू कर चुके हैं. वो शाहरुख की फिल्म किंग के पहले गाने तू मिल जाए का हिस्सा बने हैं. खास बात ये है कि इस गाने में एड शीरन ने अपना रैप भी दिया है. उनके साथ सिंगर अरिजीत सिंह भी नजर आ रहे हैं. अब एड शीरन ने बताया है कि आखिर उन्हें इस गाने का ऑफर कैसे मिला और इसके पीछे शाहरुख खान का क्या रोल था.

किंग का BTS वीडियो

एड शीरन ने एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर करके दिखाया कि इस गाने की शुरुआत कैसे हुई थी. उन्होंने बताया कि जब उनकी पहली बार शाहरुख खान से मुलाकात हुई थी, तभी एक्टर ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए गाना बनाने का सुझाव दिया था.

सिंगर ने लिखा- जब मैं पहली बार शाहरुख खान से मिला था, तब उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे उनकी अगली फिल्म के लिए एक गाना बनाना चाहिए. ये मेरा पहला बॉलीवुड गाना भी होगा. बीते कुछ सालों में हमारी अच्छी दोस्ती हो गई है और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं.

एड शीरन ने बताया कि इस मुलाकात के बाद ये बात आखिरकार उनकी भारत की पिछली यात्रा के दौरान आगे बढ़ी. वो शाहरुख खान से मिलने उनके मुंबई वाले घर मन्नत पहुंचे थे. वो चाहते थे कि शाहरुख उनके और अरिजीत सिंह के गाने सैफायर के म्यूजिक वीडियो में कैमियो करें. इस दौरान शाहरुख ने उनकी मुलाकात म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर से कराई. इसके बाद एड शीरन ने उसी रात फिल्म किंग के गाने तू मिल जाए के लिए अपना रैप लिखा और रिकॉर्ड भी कर लिया.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

अरिजीत संग दूसरा गाना

एड शीरन ने गाने में अरिजीत सिंह के होने पर भी खुशी जताई, जिनके साथ वो दूसरी बार कोलैब कर रहे हैं. सैफायर गाने के लिए भी दोनों दिग्गज सिंगर साथ आए थे. उन्होंने कहा- मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि अरिजीत भी इस गाने में मेरे साथ गा रहे हैं. मेरे सभी पसंदीदा लोग एक ही प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. फिल्म किंग 24 दिसंबर को रिलीज होगी और गाना तू मिल जाए अब हर जगह सुनने के लिए मौजूद है. 

वहीं, शाहरुख खान ने भी एड शीरन की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. उन्होंने इस गाने का हिस्सा बनने के लिए अपने दोस्त का शुक्रिया अदा किया. शाहरुख ने लिखा- मेरे दोस्त, इस गाने के लिए आपका जितना शुक्रिया अदा करूं, कम है. खासकर हिंदी वाले हिस्सों के लिए. आपसे प्यार है.

2024 में मन्नत पहुंचे थे एड शीरन

बता दें कि मार्च 2024 में जब एड शीरन भारत आए थे, तब शाहरुख खान और उनके परिवार ने उन्हें अपने घर मन्नत बुलाया था. उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि म्यूजिक वीडियो में कैमियो के लिए शुरू हुई ये मुलाकात एड शीरन के बॉलीवुड डेब्यू की वजह बन जाएगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अरशद वारसी भी नजर आएंगे. फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement