scorecardresearch
 

Dhanteras 2026: धनतेरस से इन 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! सोने की तरह चमकेगा भाग्य

Dhanteras 2026: ज्योतिषाचार्य अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, धनतेरस के दिन मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्र रहने वाला है. यह दुर्लभ संयोग चार राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.

Advertisement
X
नतेरस के दिन मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्र रहने वाला है. (Photo: ITG)
नतेरस के दिन मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्र रहने वाला है. (Photo: ITG)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस वर्ष धनतेरस 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा पड़ रहा है. इस दिन कई शुभ संयोग भी रहने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, धनतेरस के दिन मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्र रहने वाला है. यह दुर्लभ स्थिति चार राशियों के लिए बहुत शुभ मानी जा रही है. आइए जानते हैं कि धनतेरस का पर्व किन राशियों की किस्मत खोलने वाला है.

मिथुन राशि
धनतेरस आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है. कामकाज में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. लंबी यात्राएं लाभ देंगी. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. धनतेरस के आसपास किए गए प्रयासों से कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. कुल मिलाकर, यह समय आर्थिक मामलों में राहत और आगे बढ़ने के नए अवसर दे सकता है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी धनतेरस कई खुशियों की सौगात और उन्नति के अवसर लेकर आ रहा है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. कारोबार करने वाले जातक नए लोगों के साथ मिलकर किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. इससे व्यापार को आगे बढ़ाने के रास्ते खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय सकारात्मक रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और नौकरी से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि वालों के परिवार में नई खुशियां की दस्तक होगी और मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मामलों में पुराने धन की वापसी के संकेत हैं. भाग्य का साथ मिलने से कई कामों में मनचाही सफलता मिल सकती है. इस दौरान आपके प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है. विवाह से जुड़ी बातचीत को परिवार की ओर से मंजूरी भी मिल सकती है. 

मीन राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नए लोगों के साथ काम शुरू करने का अवसर भी मिल सकता है. इस दौरान कामकाज से जुड़े मामलों में भाग्य का साथ मिलने की संभावना है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और उनके साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर और बाहर मान-सम्मान बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहने के संकेत हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement