scorecardresearch
 

यूपी में 10 एक्सप्रेसवे से 7 शहरों में मेट्रो तक, सीएम योगी ने बताया कैसे बदला राज्य

मेट्रो सेवाओं के विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के किसी भी शहर में मेट्रो सेवा नहीं थी, जबकि अब 7 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है.

Advertisement
X
सीएम योगी ने बताया कैसे बदली प्रदेश की तस्वीर (Photo-ITG)
सीएम योगी ने बताया कैसे बदली प्रदेश की तस्वीर (Photo-ITG)

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद सड़क, रेल, मेट्रो और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने प्रदेश की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल यात्रा आसान हुई है, बल्कि किसानों, युवाओं, उद्यमियों और पर्यटन क्षेत्र के लिए भी नए अवसर तैयार हुए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां कम करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनसे समय की बचत होती है और विकास की नई संभावनाएं भी पैदा होती हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में इन बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद दयनीय थी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है. इसके तहत प्रदेश में सड़क नेटवर्क, हवाई सेवाओं और शहरी परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया गया है.

प्रदेश में 10 एक्सप्रेसवे, 7 शहरों में मेट्रो

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में डेढ़ एक्सप्रेसवे के बराबर ही व्यवस्था थी, जबकि अब प्रदेश में 10 एक्सप्रेसवे संचालित हैं, उन्होंने इसे सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए बदलाव के रूप में पेश किया.

Advertisement

हवाई संपर्क का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हवाई सेवाएं कुछ चुनिंदा शहरों तक सीमित थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से प्रदेश की उड़ान नई ऊंचाइयों पर है,  इससे हवाई यात्रा और विभिन्न शहरों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिला है.

किसानों, युवाओं और कारोबार को मिल रहे नए अवसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ प्रदेश के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है. सड़क और परिवहन सुविधाओं के विस्तार से किसानों की उपज को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है. वहीं, उद्योगों और कारोबार के लिए भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बेहतर संपर्क व्यवस्था से युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच आसान हो रही है. कामकाजी लोगों के समय की बचत हो रही है और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों की आजीविका को भी मजबूती मिल रही है.

'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गति गांव से कस्बे और कस्बे से शहर तक लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है, उनके मुताबिक, हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में खुशहाली बढ़ाना नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की पहचान है. सरकार की ओर से सड़क, रेल, मेट्रो और हवाई संपर्क के विस्तार को प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास से जोड़कर देखा जा रहा है. बेहतर कनेक्टिविटी से कारोबार, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement