उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया. जिससे महिला का सिर हेलमेट के साथ धड़ से अलग हो गया. बताया जा रहा है कि महिला भाई और मासूम भतीजी के साथ स्कूटी से दवा लेने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार डंपर टक्कर मारते हुए महिला की गर्दन पर चढ़कर निकल गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने भाई और मासूम भतीजी के साथ दवा लेने के लिए स्कूटी पर जा रही थी. अचानक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मारी. हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर हेलमेट के साथ उसके धड़ से अलग हो गया. हालांकि इस हादसे में महिला के भाई और मासूम भतीजे की जान बच गई.
हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल डंपर चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे इंसाफ की मांग कर रहे हैं.
एक साल पहले हुई थी महिला की शादी
परिजनों के अनुसार फातिमा की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी और उसके पति दिलशाद अहमद दुबई में काम करते हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि सत्ता के संरक्षण में भीड़भाड़ वाले सड़कों पर मिट्टी और गिट्टी ढोने वाले डंफर मौत बनकर दौड़ रहे हैं.
अधिकारियों की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिसके चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है? ट्रक डंफर चालक या वह अधिकारी जो नेताओं के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं करते?