scorecardresearch
 

अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम से मंदिर के आभूषण चोरी... सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी राजू खान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विद्यामठ आश्रम से चोरी हो गई थी, इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू खान को गिरफ्तार कर आभूषण खरीदने वाले दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है.

Advertisement
X
सीसीटीवी से मिला सुराग, पकड़ा गया आरोपी. (Photo: Screengrab)
सीसीटीवी से मिला सुराग, पकड़ा गया आरोपी. (Photo: Screengrab)

वाराणसी में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विद्यामठ आश्रम के हनुमान मंदिर में चोरी हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजू खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हनुमान मंदिर से आभूषण चोरी कर लिए थे. इन आभूषणों को खरीदने वाले दो लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है.

यह घटना 24 अप्रैल की है. वाराणसी के भेलूपुर इलाके में शंकराचार्य घाट स्थित विद्यामठ आश्रम के हनुमान मंदिर से भगवान हनुमान जी के आभूषण चोरी हो गए थे. वारदात के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मामला सामने आते ही मंदिर प्रशासन और पुलिस दोनों अलर्ट हो गए.

Swami Avimukteshwaranand ashram Temple Ornaments theft accused caught CCTV

जांच शुरू हुई तो पुलिस ने मंदिर के CCTV खंगाले. और यहीं से पूरी कहानी का 'ब्रेकथ्रू' मिला. फुटेज में एक युवक संदिग्ध तरीके से मंदिर परिसर में घूमता दिखा और फिर आभूषण लेकर निकलता नजर आया. बस फिर क्या था- CCTV ने चेहरा भी दिखा दिया और रास्ता भी.

यह भी पढ़ें: मंदिर से चोरी हो गई भगवान की मूर्ति, पुजारी ने खाना-पीना छोड़ा, फिर 10 दिन बाद चोर को हुआ पछतावा और...

Advertisement

पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे लंका क्षेत्र के नरिया-साकेत नगर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम राजू खान बताया जा रहा है. जांच में पुलिस को पता चला कि चोरी के बाद आरोपी ने ये आभूषण आगे दो लोगों को बेच भी दिए थे. इसके बाद पुलिस ने उन दोनों खरीदारों- ध्रुव कुमार वर्मा और संतोष वर्मा को भी दबोच लिया.

Swami Avimukteshwaranand ashram Temple Ornaments theft accused caught CCTV

पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं. इनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के मुताबिक, CCTV फुटेज और टेक्निकल इनपुट्स के आधार पर पूरी केस को सॉल्व किया गया. मंदिर जैसे सुरक्षित स्थान से चोरी कैसे हुई, और चोरी का सामान इतनी आसानी से कैसे आगे बिक गया- पुलिस अब इन सवालों के जवाब भी तलाश रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement