scorecardresearch
 

संभल में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन दूसरे दिन भी जारी, भारी पुलिस बल तैनात

संभल में कब्रिस्तान के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर बनी मुस्तफा कादरी मस्जिद पर दूसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी रही. सुरक्षा के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

Advertisement
X
मुस्तफा कादरी मस्जिद पर दूसरे दिन भी चला प्रशासन का बुलडोजर. (Photo- Screengrab)
मुस्तफा कादरी मस्जिद पर दूसरे दिन भी चला प्रशासन का बुलडोजर. (Photo- Screengrab)

उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्तफा कादरी मस्जिद पर दूसरे दिन भी प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी रहा. कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. यह मस्जिद कब्रिस्तान के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी, जिसे अब ध्वस्त किया जा रहा है.

संभल के गाटा संख्या 409 में बनी यह मुस्तफा कादरी मस्जिद करीब 120 वर्ग मीटर के दायरे में फैली हुई थी. शनिवार को शुरू हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने दो बुलडोजर और एक हाइड्रा मशीन को काम पर लगाया है. मौके पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दीपक जुरैल खुद पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद हैं, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.

जनवरी 2026 में सामने आया था मामला

अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरी जमीन सरकारी कागजों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज थी. जनवरी 2026 में जब राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की, तब इस अवैध कब्जे का खुलासा हुआ. इसके बाद तहसीलदार कोर्ट में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी को अपने दावे के पक्ष में सबूत पेश करने का पूरा मौका भी मिला, लेकिन वे कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा सके. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई शुरू हुई.

Advertisement

कार्रवाई के दौरान मस्जिद परिसर से 'आई लव मोहम्मद' लिखे कुछ पोस्टर व एक हरे रंग का झंडा बरामद किया गया. पुलिस ने इन सभी सामग्रियों को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया. संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बरामद हुए पोस्टर तथा झंडे की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जाएगा कि इन्हें वहां किसने रखा था, साथ ही इसके पीछे का मकसद क्या था. सभी तथ्यों के सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement