scorecardresearch
 

1 लाख देकर रिया गुप्ता से रचाई शादी, दो दिन बाद वह निकली यास्मीन

रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. युवक का आरोप है कि जिस महिला से उसकी शादी कराई गई, उसने अपनी पहचान छिपाई थी और उसके बारे में दी गई जानकारी भी गलत निकली. शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
X
1 लाख देकर रिया गुप्ता से रचाई शादी, दो दिन बाद निकली यास्मीन (Photo: itg)
1 लाख देकर रिया गुप्ता से रचाई शादी, दो दिन बाद निकली यास्मीन (Photo: itg)

हिंदू नाम बता कर मुस्लिम लड़कों के हिंदू लड़कियों से विवाह के किस्से अक्सर सुनने में आते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें मुस्लिम लड़की 'यास्मीन' ने अपना नाम 'रिया गुप्ता' बता कर एक हिंदू युवक से ब्याह रचा लिया लेकिन यह राज जल्दी ही   खुल गया. हकीकत सामने आने पर पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया. 

रिया गुप्ता निकली यास्मीन

रामपुर जनपद में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी शादी रिया गुप्ता नाम की एक लड़की से कराई गई, लेकिन शादी के तीन दिन बाद पता चला कि महिला का असली नाम यास्मीन है और वह पहले से शादीशुदा है. युवक का कहना है कि शादी कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपये भी लिए गए. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार को जेल भेज दिया है, जबकि रकम ऐंठ कर विवाह कराने का स्केंडल चलाने वाले दो लोगों की पुलिस तलाश कर रही है.

इस विषय पर पीड़ित पुनीत ने बताया,मेरी शादी 11 जून को हुई थी. हमें हरिद्वार का पता बताया गया और लड़की का नाम रिया गुप्ता बताया गया था. मगर उसका नाम यासमीन था वह जिला बरेली के आंवला की रहने वाली थी और मुझे धोखाधड़ी से फंसाया गया.

Advertisement

'शादी हो जाएगी, एक लाख लगेगा'

यह पूछे जाने पर की शादी किसने कराई, कैसे हुई? इस पर पीड़ित पुनीत ने बताया,यह शादी कल्लू और राम सिंह नामक व्यक्ति ने कराई थी. हमारे मौसा ने कहा था कोई लड़की हो तो बताइए हमारा एक भांजा अभी कुंवारा है. उस पर कल्लू ने कहा कि हमारी नजर में एक लड़की है हम उसकी शादी करा सकते हैं तो हमारे मौसा जी ने उनसे पूछा की क्या खर्चा आ जाएगा तो कल्लू बोला आप अपने भांजे को बुला लीजिए, उसके बाद हम आपको बता देंगे. मैं जब कल्लू से मिला तो कल्लू ने मुझसे बोला कि एक लाख रुपए खर्चा आएगा, जब 11 जून को हमारी तारीख पक्की हो गई तो हमने एक लाख रुपये पूरे दे दिए.

'दो दिन बाद बोली- डॉक्टर के यहां ले चलो'

यह पूछे जाने पर कि फिर इसका राज कैसे खुला? इस पर पीड़ित पुनीत ने बताया,वह शुरू के 2 दिन तो सही रही और तीसरे दिन बोली कि मेरी तबीयत खराब हो रही है मुझे डॉक्टर के यहां ले चलो. मैं उसे डॉक्टर के यहां लेकर गया फिर वह मुझसे बोली आप 2 मिनट बाहर चले जाओ, मैं बाहर आ गया. फिर मैं उसे लेकर घर आ गया, फिर वह नखरे ज्यादा करने लगी तो  मैं ठेला संभालवाने बाहर चला गया.  इतनी देर में मुझे पता चला की 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस घर पर आ चुकी थी जो कि लड़की ने बुलाई थी . फिर उसका आधार कार्ड चेक किया गया तो उसमें उसका नाम यासमीन लिखा हुआ था. फिर  कल्लू और राम सिंह और इस लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया.

Advertisement

यास्मीन ने रखा था नकली आधार कार्ड

पीड़ित ने बताया कि इसका आधार कार्ड भी नकली था. सही वाला आधार कार्ड इसके मोबाइल में था. इन लोगों का यह धंधा है लोगों को फंसाने का. इसने खुद कह रखा है कि मैं यह काम अपने बच्चों के पालन पोषण के लिए कर रही हूं. अब हम इंसाफ चाहते हैं

 इस विषय पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया,थाना सिविल लाइंस पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें एक युवक की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसमें उसने रिया गुप्ता नाम की लड़की से शादी की लेकिन यह धोखे की शादी थी और असलियत में उसका नाम यासमीन था. वह पहले से ही शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं और वह नई शादी के बाद घर से जेवर इत्यादि लेकर भागने की फिराक में थी. उसकी गिरफ्तारी हो गई है उसे जेल भेज दिया गया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement