scorecardresearch
 
Advertisement

पीएम मोदी ने रोजगार मेले में बांटे 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र, युवाओं को दिया गुरुमंत्र

पीएम मोदी ने रोजगार मेले में बांटे 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र, युवाओं को दिया गुरुमंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे हैं. यह नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में की गई हैं. इस भव्य रोजगार मेले का आयोजन देश भर के 45 अलग-अलग स्थानों पर किया गया, जहां नवनियुक्त युवाओं में भारी उत्साह देखा गया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से नए कर्मचारियों को संबोधित किया और उन्हें देश की सेवा में जुटने के लिए प्रेरित किया.

Advertisement
Advertisement