scorecardresearch
 

Prateek Yadav Postmortem Report: प्रतीक यादव के बाएं पैर के अंगूठे का नाखून नीला था... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. मौत पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म से हुई, जिसमें फेफड़ों की नस में थक्का बनकर दिल-फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया. रिपोर्ट में पुरानी चोट मिली और पैर के अंगूठे का नाखून नीला मिला. प्रतीक का निधन हार्ट के रुकने से हुई. उन्हें पहले डीवीटी, एम्बोलिज्म और हार्ट से जुड़ी परेशानी थी. प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की. गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement
X
प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई जगह चोट के निशान दिखे हैं. Photo ITG
प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई जगह चोट के निशान दिखे हैं. Photo ITG

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है और मेडिकल भाषा में मौत की वजह चौंकाने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, मौत का मुख्य कारण 'पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज्म' बताया गया है. आसान शब्दों में कहें तो, फेफड़ों की नस में खून का एक बड़ा थक्का जम गया था, जिसकी वजह से दिल और फेफड़ों ने अचानक काम करना बंद कर दिया और शरीर का सिस्टम पूरी तरह कोलैप्स हो गया.

इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने जांच को पुख्ता करने के लिए विसरा (Viscera) और हार्ट के कुछ अंगों को केमिकल और हिस्टोपैथोलॉजिकल टेस्ट के लिए सुरक्षित रख लिया है. विसरा को भी केमिकल जांच के लिए भेजा गया है ताकि किसी जहर या अन्य रसायनों की पुष्टि हो सके. अब विसरा रिपोर्ट के आने का इंतजार है, जिससे मौत की आखिरी और पुख्ता वजह साफ हो पाएगी.

डॉक्टरों के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट के आधार पर कई जगह चोट के निशान दिखे हैं जो कि पुरानी चोट बताई जा रही है. हृदय गति रुकने से मौत कि पुष्टि हुई है. बीमारी की वजह से बाये पैर के अंगूठे का नाखून नीला था.

प्रतीक यादव के डेड बॉडी के पास खड़ीं पत्नी अपर्णा यादव. Photo ITG

कब और कैसे क्या हुआ?
बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक पहले से डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी), पल्मोनरी एम्बोलिज्म और हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे.

Advertisement

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से हाई ब्लड प्रेशर और डीवीटी के इलाज में थे और हाल ही में उन्हें सांस लेने में अचानक तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. लगभग तीन सप्ताह पहले उनके पल्मोनरी एम्बोलिज्म का भी इलाज हुआ था. उनकी पत्नी अपर्णा यादव घटना के समय बाहर थीं और बाद में लखनऊ लौट आईं.

क्या बोले अखिलेश यादव?
समाजवादी पार्टी प्रमुख और उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रतीक एक मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जो अपने काम के दम पर पहचान बनाना चाहते थे.

प्रतीक यादव के शव के पास खड़े परिजन. Photo ITG

उन्होंने यह भी बताया कि लगभग दो महीने पहले उनकी प्रतीक से मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने प्रतीक को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी थी. अखिलेश यादव ने कहा कि परिवार इस समय गहरे शोक में है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा.

सिविल अस्पताल के निदेशक ने क्या बताया?
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.सी. गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे ड्राइवर अस्पताल पहुंचा था और इमरजेंसी मदद मांगी थी. मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची, तब तक प्रतीक में जिंदा रहने के कोई संकेत नहीं थे. बाद में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई. उन्होंने यह भी बताया कि परिवार शुरू में शव घर ले जाना चाहता था, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम के लिए सहमति दे दी गई.

Advertisement

भाजपा-सपा ने अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द किए
घटना के बाद समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ने अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए. शिवपाल यादव सहित कई नेताओं ने शोक जताया. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता और अन्य राजनीतिक दलों ने भी संवेदना व्यक्त की. प्रतीक का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा.

इसी बीच, प्रतीक यादव की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही. उन्होंने जनवरी में सोशल मीडिया पर पारिवारिक विवाद का जिक्र करते हुए अपनी पत्नी से मतभेद की बात कही थी, हालांकि बाद में उन्होंने सुलह की घोषणा भी की थी.

---- समाप्त ----
PTI से इनपुट के साथ
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement