scorecardresearch
 

अवैध रिश्ते, धमकी और हत्या... पति के साथ मिलकर प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी. 22 अप्रैल को युवक लापता हुआ था, जिसका शव तकिया दीनारपुर मंदिर के पास खंडहर में मिला. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दंपति को गिरफ्तार कर लोहे की रॉड, डंडा और मृतक के सामान बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

Advertisement
X
14 दिन बाद खुला हत्याकांड का राज.(Photo: Saurabh Pandey/ITG)
14 दिन बाद खुला हत्याकांड का राज.(Photo: Saurabh Pandey/ITG)

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके मृतक से पहले संबंध थे, लेकिन वह अब उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी. मृतक उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था.

दरअसल, यह मामला थाना माधोटांडा क्षेत्र का है, जहां 14 दिन पहले हुए गुरबाज सिंह हत्याकांड का खुलासा किया गया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को चितरपुर पुल के पास पूरनपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें: पीलीभीत का करोड़पति चपरासी... 3 पत्नियां, एक को फर्जीवाड़े से बना दिया टीचर! हैरान कर देगी ये कहानी

जानकारी के अनुसार, ग्राम बसंतपुर नौरा निवासी गुरबाज सिंह 22 अप्रैल को घर से पूरनपुर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. 26 अप्रैल को परिजनों ने माधोटांडा थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई. उसी दिन शाम को पुलिस को पूरनपुर क्षेत्र के तकिया दीनारपुर मंदिर के पास खेत में बने खंडहर से उनका शव बरामद हुआ. पोस्टमार्टम में सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या की पुष्टि हुई.

Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली. इसके आधार पर पुलिस ग्राम बसंतपुर नौरा निवासी सतेंद्र और उसकी पत्नी शुभप्रीत कौर उर्फ गुरजीत कौर तक पहुंची. पूछताछ में महिला ने बताया कि गुरबाज से उसके अवैध संबंध थे, लेकिन वह अब संबंध खत्म करना चाहती थी.

Pilibhit

महिला के मुताबिक गुरबाज उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था और संबंध बनाए रखने का दबाव डाल रहा था. इससे परेशान होकर महिला ने अपने पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

योजना बनाकर बुलाया और किया हमला
पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल को महिला ने गुरबाज को मिलने के बहाने तकिया दीनारपुर मंदिर के पास बुलाया. वहां पहले से उसके पति सतेंद्र ने लोहे की रॉड और डंडा रख दिया था. जैसे ही गुरबाज मौके पर पहुंचा, पति-पत्नी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद शव को खंडहर में छिपा दिया गया और मृतक का मोबाइल नहर में फेंक दिया गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, डंडा और मृतक की चेन-लॉकेट बरामद कर लिया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

Advertisement

पुलिस का बयान
मामले में सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि 26 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी. शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में महिला ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकार की है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement