scorecardresearch
 

नोएडा: सेक्टर-18 के मल्टीलेवल पार्किंग में मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement
X
पार्किंग में महिला की डेडबॉडी मिलने से सनसनी. (Photo: Screengrabs)
पार्किंग में महिला की डेडबॉडी मिलने से सनसनी. (Photo: Screengrabs)

नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की.

फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. ऐसे में पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है. इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है. साथ ही महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी आदि की भी मदद ली जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पार्किंग परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि महिला पार्किंग तक कब और किन परिस्थितियों में पहुंची थी. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसकी मौत स्वाभाविक है? या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और महिला की पहचान होने के बाद उसके परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement