scorecardresearch
 

सड़क हादसे में NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत, गर्लफ्रेंड की हालत गंभीर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. वह देर रात दिल्ली से बाजपुर जा रहे थे, तभी कटघर क्षेत्र में उनकी बाइक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही जान चली गई. बाइक पर सवार उनकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
ईशान देर रात दिल्ली से बाजपुर जा रहे थे. Photo ITG
ईशान देर रात दिल्ली से बाजपुर जा रहे थे. Photo ITG

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई. हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार उनकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, ईशान मेहरा दिल्ली स्थित NIA मुख्यालय में तैनात थे और देर रात बाइक से दिल्ली से बाजपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में उनकी बाइक आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही ईशान मेहरा की मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस
पुलिस के अनुसार, पंजाब के मोहाली निवासी ईशान मेहरा दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे. वीकेंड की छुट्टियों के चलते वह शनिवार रात अपनी एक महिला मित्र के साथ बाजपुर में रहने वाले अपने परिचित से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान देवापुर गांव के निकट उनकी बाइक आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कंटेनर चालक ने अचानक रफ्तार कम कर दी या बिना संकेत दिए ब्रेक लगाया, जिससे यह हादसा हुआ. सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement