scorecardresearch
 

'फरसा वाले बाबा' की हत्या पर बवाल, मथुरा में गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम

मथुरा के कोसीकलां इलाके में प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की गौतस्करों ने बेरहमी से हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि बाबा बाइक से तस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी तस्करों उनपर गाड़ी चढ़ा दी. इस घटना के बाद आक्रोशित गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया है.

Advertisement
X
फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद बवाल. (File Photo: ITG)
फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद बवाल. (File Photo: ITG)

मथुरा के कोसीकलां में ब्रज क्षेत्र के विख्यात गौरक्षक संत चंद्रशेखर, जिन्हें 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाना जाता है, की कथित तौर पर गौतस्करों गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद गुस्साए सैकड़ों गौरक्षकों ने छाता में दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया. वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में संज्ञान लिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार नें बताया कि थाना कोसी में तड़के लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, जिसमें कि कल घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर इनको हिट किया, जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई.

उन्होंने बताया कि ​जो कंटेनर इनके द्वारा रोका गया था, उसमें किराने का सामान पाया गया और जो ट्रक पीछे से आया, उसमें तार लदे हुए थे. ट्रक के चालक और परिचालक दोनों राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं. इस हादसे में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और चालक को भी चोटें आई हैं, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

Advertisement

गौतस्करी का नहीं मिला सुराग

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि ​इसमें गौतस्करी की किसी प्रकार की बात सामने नहीं आई है जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता में जाम लगाया गया व पथराव किया गया, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है. मामले की जांच चल रही है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नवीपुर गांव के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि फरसा वाले बाबा को सूचना मिली थी कि इलाके में गौतस्कर सक्रिय हैं. सूचना मिलते ही वो तड़के चार बजे अपनी मोटरसाइकिल से संदिग्धों का पीछा करने निकल पड़े, तभी गौतस्करों ने नवीपुर गांव के पास रुकने के बजाए उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस दुखद खबर के फैलते ही गौरक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने न्याय की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रकों व अन्य वाहनों को रोक दिया. इससे दिल्ली-आगरा हाईवे पर छाता क्षेत्र में भीषण जाम लग गया.

लोगों ने पकड़ा एक आरोपी

वहीं, वारदात के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए भाग रहे एक आरोपी मुस्लिम युवक को दबोच लिया. हालांकि, अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर तीन अन्य हत्यारे मौके से फरार हो गए. पुलिस को पकड़े गए युवक से पूछताछ में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

कई गिरफ्तार

डीआईजी शैलेश पांडे ने घटना के बारे में बताया हुए कहा, 'कोसी थाना क्षेत्र में आज तड़के एक घटना घटी. फरसा बाबा नाम के एक गौरक्षक समेत कुछ लोगों ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका था. घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रुके हुए वाहन को टक्कर मार दी, जिससे बाबा घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. इसके बाद कुछ लोग शव को छाता-शेरगढ़ रोड के एक चौराहे पर ले आए और यातायात रोक दिया. बातचीत हुई और कुछ लोग मान गए, लेकिन अन्य लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और शव को वहां से हटाया गया.'

उन्होंने आगे कहा, 'इलाके में घेराबंदी जारी है और स्थिति नियंत्रण में है. इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है, कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं और सभी उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'


सीएम ने लिया संज्ञान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में मथुरा की घटना पर संज्ञान लिया है. सीएम ने अफसरों को  कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सीएम ने कहा कि आरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शा नहीं जाएगा.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ये हत्या सुनियोजित थी और गौतस्करों ने उन्हें जानबूझकर कुचल दिया. गौरक्षकों की मांग है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले की जांच की जाए. छाता पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने का कोशिश कर रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement