scorecardresearch
 

'धर्म परिवर्तन करने पर 12 लाख का दिया लालच...' जुबैर ने करन बनकर फंसाया, लखनऊ में पीड़िता की आपबीती

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने नाम और धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और उससे लाखों रुपये व जेवर भी हड़प लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
आरोपी ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव. (Photo: Representational)
आरोपी ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव. (Photo: Representational)

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि युवक ने अपनी पहचान और धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया और इस दौरान उससे पैसे व जेवर भी हड़प लिए.

पीड़िता का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात आलमबाग के रहने वाले जुबैर से हुई थी. उसने अपना नाम करन बताया था और हिंदू होने का दावा किया. आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का भरोसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया. इस दौरान वह उसे अलग-अलग जगहों पर ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया. आरोप है कि उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए और बाद में यौन शोषण करता रहा.

यह भी पढ़ें: बिजनौर में 'हमजा' बने विशाल की घर वापसी: वसीम पर शादी का लालच देकर कश्मीर में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, मंदिर में हुआ शुद्धिकरण

जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, इसी बीच जांच-पड़ताल में उसे पता चला कि करन का असली नाम जुबैर है. इसके बाद आरोपी शादी से बचने लगा. युवती का आरोप है कि बिजनेस में इनवेस्टमेंट और अन्य जरूरतों का हवाला देकर आरोपी ने उससे कैश और जेवरात भी ले लिए, जिन्हें वापस नहीं किया.

Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी और उसके परिजनों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसे बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया. धर्म परिवर्तन करने पर 12 लाख रुपये दिलाने का लालच दिया गया. जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. इसी के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर जुबैर और उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है. युवती का मेडिकल कराया जा रहा है और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों के प्रयास किए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement