scorecardresearch
 

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, सामने गया तो निकली पत्नी, उड़ गए होश

प्रयागराज में एक महिला ने पति को सबक सिखाने के लिए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे अपने जाल में फंसा लिया. पति उसे प्रेमिका समझकर मिलने पहुंचा, लेकिन वहां पत्नी को देखकर चौंक गया. आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर उसने पत्नी से मारपीट की और धमकी दी. हंगामे के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मामला दर्ज कर लिया.

Advertisement
X
पत्नी ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर रिक्वेस्ट भेजी थी. (Photo: Representational)
पत्नी ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर रिक्वेस्ट भेजी थी. (Photo: Representational)

प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अपनी ही हरकत भारी पड़ गई. दारागंज इलाके में घटी इस घटना ने सबको चौंका दिया, जब एक पत्नी ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि वह खुद उसमें फंस गया और आखिरकार उसे पुलिस के हवाले होना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज की रहने वाली सोनी त्रिपाठी की शादी करीब 9 साल पहले प्रतापगढ़ जिले के किसुनदास गांव निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा से हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और उसके परिवार ने सोनी को घर से निकाल दिया. पिछले 5 साल से वह अपनी एक साल की बेटी के साथ मायके में रह रही थी. इस दौरान न तो पति ने कभी उससे संपर्क किया और न ही बच्चे की कोई खबर ली.

इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर रिक्वेस्ट भेजी  
पति की बेरुखी से परेशान सोनी ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया. उसने इंस्टाग्राम पर एक नई फर्जी आईडी बनाई और उसी के जरिए अपने पति को रिक्वेस्ट भेजी. प्रभुदत्त इस जाल में फंस गया और उसे किसी दूसरी लड़की समझकर उससे बात करने लगा. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रभुदत्त ने उस लड़की से मिलने की इच्छा जताई. इतना ही नहीं, वह उस पर शादी का दबाव भी बनाने लगा.

Advertisement

प्रेमिका समझ मिलने चला गया
कई दिनों तक बातचीत चलने के बाद 2 मई को दारागंज के नागवासुकी मंदिर में मिलने का समय तय हुआ. तय वक्त पर प्रभुदत्त वहां पहुंचा, लेकिन जब उसने सामने खड़ी महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए.  जिसे वह अपनी प्रेमिका समझकर मिलने आया था, वह उसकी पत्नी सोनी निकली.

मौके पर हुआ हंगामा
आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद प्रभुदत्त ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भागने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुरंत पहुंची और प्रभुदत्त को हिरासत में ले लिया.

दारागंज थाना पुलिस ने सोनी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग इसे एक सबक के तौर पर देख रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement