scorecardresearch
 

पत्नी ने रात में लगाई लिपस्टिक, सुबह होंठों से थी गायब, फिर पति के सवालों पर दिया ये जवाब

आगरा में लिपस्टिक को लेकर एक कपल का रिश्ता खतरे में पड़ गया है. दरअसल शहीद नगर का रहने वाला एक शख्स सिकंदरा क्षेत्र में जूते की फैक्ट्री में काम करता है. तीन महीने पहले उसकी शादी हुई है. शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच सब कुछ सही चल रहा था. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की बीच तल्खी बढ़ गई.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर.
सांकेतिक तस्वीर.

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. महज लिपस्टिक को लेकर यहां एक कपल का रिश्ता खतरे में पड़ गया है. पति-पत्नी के बीच विवाद का ये मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है. परामर्श केंद्र के अधिकारी इस विवाद को सुलझाने में जुटे हुए हैं. दंपती की काउंसलिंग की है और उनसे आगे की बात करने के लिए अगली तारीख भी दी गई है.

दरअसल, शहीद नगर का रहने वाला एक शख्स सिकंदरा क्षेत्र में जूते की फैक्ट्री में काम करता है. तीन महीने पहले उसकी शादी हुई है. शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच सब कुछ सही चल रहा था. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की बीच तल्खी बढ़ गई है.

सुबह पत्नी को देखा तो होठों पर लगी लिपस्टिक गायब थी

पति का कहना है कि रोज की तरह वो एक दिन फैक्ट्री से आया. रात में सोते समय पत्नी ने उसके सामने अपने होठों पर लिपस्टिक लगाई. मगर सुबह जब उसने पत्नी को देखा तो होठों पर लगी लिपस्टिक गायब थी. इस पर उसने पत्नी से सवाल किया तो वो तरह-तरह की बातें करने लगी.

'ब्रश किया, मुंह धोया फिर नाश्ता किया तो लिपस्टिक हट गई'

वहीं, युवक की पत्नी का कहना है कि रात में लिपिस्टिक लगाई थी. सुबह ब्रश किया और मुंह धोया. इसके बाद नाश्ता किया तो लिपस्टिक हट गई. पति हर बात पर शक करता है. लिपस्टिक हटने पर उसने मारपीट की. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की. 

Advertisement

पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र को भेज दिया. यहां पहुंचे दंपती की परामर्श केंद्र के अधिकारी काउंसलिंग कर रहे हैं. परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी अतुल चौधरी ने बताया कि लिपस्टिक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है. युवक अपनी पत्नी पर शक करता है. दंपती को काउंसलिंग के लिए अगली तारीख दी गई है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement