scorecardresearch
 

कानपुर: नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, खेत में दफनाया शव... एनकाउंटर में पकड़ा गया मुख्य आरोपी

कानपुर में नाबालिग बालिका से रेप के बाद हत्या कर शव खेत में दफनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी को लग गई. इसी दौरान उसे दबोच लिया गया.

Advertisement
X
खेत से लापता हो गई थी बालिका. (Photo: Screengrab)
खेत से लापता हो गई थी बालिका. (Photo: Screengrab)

यूपी के कानपुर में बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां लापता बालिका के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई. इसके बाद शव खेत में दफना दिया गया. इस मामले में पुलिस ने बुधवार की देर रात फरार मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. गांव से कुछ दूरी पर स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पैदल जा रहे आरोपी को जब पुलिस ने घेरने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया.

घटना को लेकर बुधवार सुबह से लोगों में आक्रोश था. पीड़ित परिवार अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा था. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य हुई, लेकिन दोपहर में एक संगठन के पहुंचने से माहौल फिर गरमा गया.

संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि जब तक आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर एक्शन नहीं होगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा. इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और पथराव भी किया, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को कंट्रोल किया.

kanpur minor rape murder accused arrested police encounter

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या करने वाले गौरव प्रजापति का एनकाउंटर, दोनों पैर में लगी गोली

एसडीएम सदर अनुभव कुमार ने पीड़ित परिवार को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद, जमीन का पट्टा, आवास और परिवार के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर नौकरी का भरोसा भी दिया गया. इसके बाद परिजन शांत हुए और करीब 22 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया.

Advertisement

एसीपी कृष्णपाल ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन बालिका बकरी चराने गई थी, तभी आरोपी ने उसे पेड़ से पत्ते तोड़कर लाने के लिए भेजा था. यह बात बालिका के ताऊ ने भी कही. इसके बाद आरोपी अचानक खेत से गायब हो गया और बालिका भी लापता हो गई.

यह भी पढ़ें: कानपुर: मिट्टी में नग्न हालत में मिला बच्ची का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, उस दिन आरोपी और उसका भाई शराब के नशे में देखे गए थे. आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया. बाद में सबूत मिटाने के लिए बालिका की हत्या कर शव खेत में छिपा दिया.

डॉग स्क्वॉड जब आरोपियों के घर के पीछे बने कमरे तक पहुंचा, तो वहां खेत की मिट्टी के निशान मिले. पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. यह भी सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. बालिका के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे कराया गया था. इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव को गांव लाया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement