scorecardresearch
 

डंडा मारते ही भड़का सांड़, पटक-पटककर ले ली जान- VIDEO

कानपुर देहात के अकबरपुर सदर बाजार में सांड के हमले में 80 वर्षीय राम जीवन की दर्दनाक मौत हो गई. मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बीड़ी लेने घर से निकले थे. बाजार में सांड को डंडे से भगाने की कोशिश करने पर वह भड़क गया और राम जीवन को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया. गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
X
सांड के हमले की घटना से दहशत में लोग. (Photo: Screengrabs)
सांड के हमले की घटना से दहशत में लोग. (Photo: Screengrabs)

कानपुर देहात के अकबरपुर सदर बाजार में सांड के हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग राम जीवन की दर्दनाक मौत हो गई. मंगलवार शाम हुई इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. बताया जा रहा है कि राम जीवन बीड़ी लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन बाजार में एक सांड के हमले ने उनकी जान ले ली. घटना के बाद इलाके के लोगों और व्यापारियों में दहशत के साथ आक्रोश है.

डंडा दिखाते ही भड़क गया सांड
जानकारी के मुताबिक, राम जीवन मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बीड़ी लेने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान अकबरपुर सदर बाजार में मौजूद एक सांड को भगाने के लिए उन्होंने डंडे का सहारा लिया. आरोप है कि इससे सांड भड़क गया और उसने राम जीवन पर हमला कर दिया. सांड ने उन्हें अपने सींगों में फंसाकर हवा में उछाला और फिर जमीन पर पटक दिया.

अचानक हुए इस हमले में राम जीवन गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

CCTV फुटेज सामने आने के बाद बढ़ा आक्रोश
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद बाजार में घूमने वाले आवारा सांडों का खतरा एक बार फिर चर्चा में है. स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि बाजार में इस तरह सांडों की मौजूदगी आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है. लोगों को आशंका है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं.

Advertisement

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से बाजार में घूम रहे सांडों को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement