scorecardresearch
 

'अब मैं जा रही हूं': मोबाइल पर मैसेज लिखकर पंखे से झूल गई सिपाही ज्योति, बहराइच पुलिस महकमे में हड़कंप

यूपी के बहराइच में हुजूरपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ज्योति पासवान ने फोन पर हुए विवाद के बाद 'अब मैं जा रही हूं' का मैसेज भेजकर फांसी लगा ली. कोर्ट ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच और आखिरी मैसेज की पड़ताल कर रही है.

Advertisement
X
महिला सिपाही की आत्महत्या की जांच शुरू (Photo- ITG)
महिला सिपाही की आत्महत्या की जांच शुरू (Photo- ITG)

यूपी के बहराइच में एक महिला पुलिस आरक्षी ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. जिले के सेशन कोर्ट में एक किशोरी का बयान दर्ज कराने के बाद आरक्षी ने थाने पहुंचकर आमद कराई. उसके बाद अपने कमरे में पहुंची. फिर किसी अज्ञात को मोबाइल से मैसेज कर सिर्फ इतना लिखा- 'अब मैं जा रही हूं.' इसके बाद उसने कमरे में लगे पंखे से लटक कर जान दे दी.

घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत तमाम आला अफसरों ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस घटना की तह तक पहुंचने में लगी है कि आखिर महिला आरक्षी ने आत्महत्या क्यों की? और उसने आखिरी मैसेज किसे किया था.

आपको बता दें कि बहराइच जिले के थाना हुजूरपुर में तैनात 25 वर्षीय महिला पुलिस आरक्षी ज्योति पासवान ने बीती शाम को अपने कमरे में लगे पंखे से लटक कर जान दे दी. मृतका ज्योति कानपुर नगर के गोविंदपुर इलाके की रहने वाली थी और उसका पैतृक गांव महराजगंज में था. 

2019 बैच की महिला पुलिस आरक्षी ज्योति कल एक किशोरी को लेकर कोर्ट पर बयान कराने गई थी. दोपहर बाद वह जब वह किशोरी को लेकर वापस लौटी तो उसने थाने पर पहुंचकर अपनी आमद दर्ज कराई और इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई. यहां उसका किसी से फोन पर विवाद हुआ. जिसके बाद ज्योति पासवान ने अपने मोबाइल से किसी को मैसेज किया. जिसमें उसने लिखा कि 'मैं जा रही हूं'. आखिर में उसने अपने कमरे में ही पंखे से लटक कर जान दे दी. 

Advertisement

उधर, काफी देर तक जब ज्योति के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो अन्य आरक्षियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की. लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो जबरन दरवाजा खोलकर अन्य आरक्षी कमरे में दाखिल हुए, जहां ज्योति का शव पंखे से लटकता मिला. इस घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अन्य पुलिस के आलाफसरों के साथ घटना स्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement