scorecardresearch
 

हापुड़: खेत जोतने को लेकर विवाद में ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, VIDEO वायरल

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पूठ गांव में खेत की मेड़ जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि अली अकबर ने विरोध करने वाले कमल और उसके साथियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की. इस दौरान उसने ट्रैक्टर को चारों तरफ दौड़ाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: ITG)
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: ITG)

हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसके बाद युवक ने ट्रैक्टर को हथियार बनाते हुए विरोध करने वाले कई लोगों को कुचलकर मारने का किया प्रयास. जिसका वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पूठ गांव में गंगा नदी के टापू की जमीन पर खेत की मेड़ जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था. आरोप है कि विरोध करने पर अली अकबर ने कमल के खेत की भी मेड़ जोत दी. कमल और उसके पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान अली अकबर ने कमल और उसके साथियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी. जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस ने ट्रैक्टर भी किया जब्त
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अली अकबर को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है. हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने बताया कि थाना बहादुरगढ क्षेत्रन्तर्गत ग्राम पूठ में गंगा के अंदर बने टापू पर खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर को चारों तरफ नचाकर लोगों को जान से मारने का प्रयास किया गया, जिसके संबंध में तत्काल कठोर कार्यवाही करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

इसके अलावा ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया और पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है व कानून व्यवस्था सामान्य है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement