scorecardresearch
 

गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है. 'गाजी 2' नाम के एक्स अकाउंट से किए गए पोस्ट में तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है.

Advertisement
X
ब्लास्ट से चौकी की दीवार पर दरारें आ गई हैं. पुलिस टीम मामले की जांच हर एंगल से कर रही है. (Photo-ITG)
ब्लास्ट से चौकी की दीवार पर दरारें आ गई हैं. पुलिस टीम मामले की जांच हर एंगल से कर रही है. (Photo-ITG)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है. 'गाजी 2' नाम के एक एक्स अकाउंट से यह पोस्ट की गई है. इसमें तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से चौकी को निशाना बनाने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

'गाजी 2' अकाउंट से की गई पोस्ट

सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट में वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी दी गई है. पोस्ट में दावा किया गया है कि तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने इसकी जिम्मेदारी ली है. यह दावा 'गाजी 2' नाम के एक्स अकाउंट से किया गया है.

फिलहाल पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पोस्ट किसने की और इसमें किए गए दावे कितने सही हैं. पुलिस की ओर से जांच के नतीजे या संगठन की भूमिका की पुष्टि सामने नहीं आई है.

भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक तहरीक उल मुजाहिद्दीन हिंदुस्तान नाम का कोई आतंकी संगठन नहीं है. सूत्रों के मुताबिक इस संगठन का नाम इस्तेमाल करने के पीछे भारतीय जांच एजेंसियों को गुमराह करने की साजिश भी हो सकती है.

Advertisement

ISI इस तरह के नाम का इस्तेमाल करके भारतीय एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश करती रही है. शहजाद भट्टी नेटवर्क का भी इसके पीछे हाथ हो सकता है,  हालांकि अभी इसकी जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात करीब 9 बजे जोरदार धमाका हुआ. यह धमाका चौकी के पीछे कबाड़ गाड़ियों की पार्किंग वाली जगह पर हुआ. इसकी आवाज इतनी तेज थी कि चौकी के दो शीशे टूट गए और एक दीवार में दरार आ गई. कांच के टुकड़े लगने से वहां सामान देने पहुंचे एक डिलीवरी ब्वॉय को चोट भी आई. 

घटना के वक्त चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर भी मौजूद था. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने वहां से सैंपल जुटाए और जांच के लिए आगरा भेजे हैं. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. खास बात यह है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं. चौकी के मुख्य गेट पर लगे कैमरे में क्या रिकॉर्ड हुआ, यह भी अभी साफ नहीं है. ऐसे में धमाके से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement