scorecardresearch
 

'किसी सभा में उड़ा दूंगा...', BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली जान से मारने की धमकी

गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि हम किसी सभा में बम से उड़ा देंगे.

Advertisement
X
बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर. (File Photo: ITG)
बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर. (File Photo: ITG)

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी मिलने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पेशावर से व्हाट्सएप कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें किसी सभा के दौरान बम से उड़ाने और हत्या की धमकी दी है.

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों को बताया शहीद

जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स ने खुद को अरमान अली बताया और कहा कि यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले आरोपी शहीद हैं. उनकी हत्या करने वालों को भी मौत की सजा दी जाएगी. इसके साथ ही उसने विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी कार्यक्रम या सभा में निशाना बनाया जाएगा. क्योंकि उन्हीं की पैरवी के चलते सलीम की हत्या का प्रयास करने वाले दोनों भाइयों का एनकाउंटर किया गया.

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर अनुराग ने की सुसाइड की कोशिश, सितारों ने मांगी सलामती की दुआ, मुनव्वर फारूकी बोले- आत्महत्या हल नहीं

दोनों की जान के जिम्मेदार विधायक नंद किशोर गुर्जर भी हैं. धमकी देने वाले व्यक्ति ने दिल्ली में हुई हिंदू युवक की हत्या के बाद दूसरे पक्ष पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का भी जिक्र किया. साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धमकी भरे शब्द कहे.

Advertisement

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान हमले के आरोपी दो सगे भाइयों को ढेर कर दिया था. इसी एनकाउंटर के बाद अब विधायक को धमकी मिलने का मामला सामने आया है.

धमकी देने वाले ने खुद का नाम बताया अरमान अली

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान के पेशावर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई है. उन्होंने बताया कि कॉल में नंबर अरमान अली के नाम से शो हो रहा है. विधायक ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे, ताकि मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जा सके. फिलहाल विधायक द्वारा पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने की तैयारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटने की बात कह रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement