scorecardresearch
 

'हिंदू लड़के से इश्क की सजा मौत...',युवती को मां और भाई ने मारकर फेंक दिया खेत में

फतेहपुर जिले में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. खेत में मिले शव की जांच के दौरान पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका सही पाई. आरोप है कि हिंदू युवक से प्रेम संबंध से नाराज मां और भाई ने मिलकर युवती की हत्या कर दी और शक की सुई उसके प्रेमी पर मोड़ने की कोशिश की.

Advertisement
X
युवती को मां- भाई ने मारकर फेंका (Photo: itg)
युवती को मां- भाई ने मारकर फेंका (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है. शुरुआत में इस घटना को हत्या या किसी अन्य आपराधिक साजिश के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह मामला ऑनर किलिंग का निकला. पुलिस ने युवती की मां और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान

घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. करीब एक सप्ताह पहले गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर चने के खेत में युवती का शव मिला था. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया था. मृतका के चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी.

लड़की की ओर से रेप केस दर्ज

परिजनों ने शुरुआत में गांव के ही सुनील यादव नाम के युवक पर आरोप लगाया था. युवती की मां का कहना था कि सुनील ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था और इस संबंध में 26 फरवरी को पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था. उस मामले में आरोपी युवक को पुलिस पूछताछ के लिए पहले ही हिरासत में ले चुकी थी.

Advertisement

कर चुकी थी सुसाइड की कोशिश

बताया जाता है कि युवती ने 25 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान देने की कोशिश भी की थी. उस समय आरपीएफ के जवानों ने उसे समय रहते बचा लिया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद युवती ने सुनील यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था.

आधी रात गायब हुई युवती

इसी बीच बीते रविवार की रात युवती के घर से अचानक गायब होने की बात सामने आई. परिजनों का कहना था कि रात करीब 12 बजे सब लोग सो गए थे और उसी दौरान युवती घर से निकल गई. देर रात खोजबीन के दौरान करीब ढाई बजे वह गांव से दूर खेत में अचेत अवस्था में मिली. बाद में उसकी मौत हो गई.

हिंदू युवक से प्रेम की सजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि युवती के हिंदू युवक से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर परिवार के लोग नाराज थे. पुलिस के मुताबिक समाज में बदनामी के डर से युवती की मां अफसाना और भाई अफसार ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शक प्रेमी सुनील यादव पर डालने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement