scorecardresearch
 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 16 घायल, ड्राइवर को आई थी झपकी

राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलट गई. Photo ITG
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलट गई. Photo ITG

राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी. बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया. यह दुर्घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर हुई. पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है और आगे की जांच जारी है.

80 किलोमीटर प्रति घंटे की थी स्पीड
जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है. बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया. बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को उठाकर सड़क किनारे हटाया गया.

यह हादसा बेहद भयावह बताया जा रहा है. घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में कई यात्री गंभीर रूप से घायल दिख रहे हैं, कुछ के हाथ-पैर अलग होते नजर आए.हादसे में घायल लोग सड़क किनारे दर्द से कराहते मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया जा रहा है.

Advertisement

हादसे की जांच शुरू
प्रशासन ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक की कथित लापरवाही के अलावा कहीं कोई तकनीकी खराबी तो दुर्घटना की वजह नहीं बनी. हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया. इस दर्दनाक घटना से यात्रियों और उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement