scorecardresearch
 
Advertisement
विश्व

Photos: जापान में भूकंप से तबाही, हजारों घरों में बिजली सप्लाई बाधित, सड़कें तबाह

जापान में भूकंप से तबाही
  • 1/7

जापान के क्यूशू में 7.1 की तीव्रता वाले भूकंप ने मंगलवार को तबाही मचा दी. जापान की प्रधानमंत्री ने बताया है कि इस आपदा में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है. (Photo: Reuters)
 

जापान के भूकंप में कई लोग लापता
  • 2/7

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 13 लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव कार्य चल रहा है. 
(Photo: X)

सड़कों को हुआ नुकसान
  • 3/7

जापान की सनाए प्रधानमंत्री ताकाइची ने बताया कि कई पुलों, सड़कों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में तो आग लगने और बिजली जाने जैसी सम्सयाएं भी हुई है. (Photo: Reuters)

Advertisement
जापान भूकंप
  • 4/7

दूसरे दिन भी जापान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जापान उन देशों में है जहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं. 
(Photo: X)

जापान भूकंप
  • 5/7

कुमामोटो और उसके नज़दीकी इलाकों में करीब 2.6 लाख से ज्यादा लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है. 
(Photo: X)

जापान में भूकंप से तबाही
  • 6/7

दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के बाद कुमामोटो प्रांत में इमारतों में आग लगने जैसी घटनाएं सामने आई. आपातकालीन टीमें आग बुझाने की कोशिश करती दिखाई दी. अभी राहत और बचाव कार्य जारी है. 
(Photo: X)

भूकंप में पल्टी ट्रेन
  • 7/7

जापान के कुमामाटो में ट्रेनों के पलटने और एक शॉपिंग मॉल को भारी नुकसान पहुंचने की तस्वीर सामने आई, आपातकालीन टीमें यहां भी बचाव कार्य के लिए पहुंची. 
(Photo: X)

Advertisement
Advertisement