scorecardresearch
 

सुनसान सड़क, अकेली महिला और दो बाइक सवार... बलिया में सामने आई किडनैपिंग और मारपीट की सनसनीखेज घटना

उत्तर प्रदेश के बलिया में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां मानसिक रूप से कमजोर एक विवाहित महिला का अपहरण कर लिया गया. इसके बाद उससे मारपीट की गई. इस मामले को लेकर महिला के पति ने शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
मानसिक रूप से कमजोर महिला को किडनैप कर पीटा. (Photo: Representational)
मानसिक रूप से कमजोर महिला को किडनैप कर पीटा. (Photo: Representational)

बलिया में सुनसान सड़क पर एक महिला अकेली दिखी तो दो बाइक सवारों ने उसे किडनैप कर लिया. आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी. पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी, जो घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंच गई थी. महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.

एजेंसी के अनुसार, इस मामले की शिकायत बांसडीह थाने में दर्ज की गई. शिकायत पीड़िता के पति की ओर से दर्ज कराई गई, जिसमें दो सगे भाइयों पर महिला के अपहरण और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है.

एफआईआर के मुताबिक, घटना 27 फरवरी की रात की है. उस रात महिला अपने घर से निकलकर केवरा चट्टी इलाके तक पहुंच गई थी. इसी दौरान दो लोगों ने उसे अपनी बाइक पर जबरन बैठा लिया और वहां से ले गए. आरोप है कि दोनों आरोपी उसे इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पीछे सुनसान जगह पर ले गए.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: BRD मेडिकल कालेज के ट्रॉमा वार्ड में इंटर्न डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट, Video

वहां आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. बाद में किसी तरह यह मामला सामने आया, जिसके बाद पीड़िता के पति ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली. आरोपियों की पहचान 48 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर और 43 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ठाकुर के रूप में हुई है. दोनों आरोपी आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं.

बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई. पुलिस ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर आगे की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement