scorecardresearch
 

बुर्का पहनकर आई, पर्स से 7 सोने के जेवरात उड़ा दिए... दिल्ली के शातिर कपल की कहानी

यूपी में मेरठ के सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ थी. एक ज्वेलरी शॉप पर एक महिला खरीदारी में व्यस्त थी. तभी बुर्का पहने एक दूसरी महिला उसके करीब पहुंची. कुछ सेकंड का खेल हुआ और किसी को भनक तक नहीं लगी. जब तक पीड़िता को एहसास होता, उसके पर्स से 7 सोने के जेवर गायब हो चुके थे. अब पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले आरोपी कपल को पकड़ लिया है.

Advertisement
X
आरोपी महिला ने पर्स से 7 सोने के जेवरात किए थे चोरी. (Photo: Screengrab)
आरोपी महिला ने पर्स से 7 सोने के जेवरात किए थे चोरी. (Photo: Screengrab)

मेरठ के सर्राफा बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला के पर्स से लाखों रुपये के 7 सोने के जेवर चोरी हो गए. पुलिस जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने के लिए दिल्ली से एक पति-पत्नी मेरठ पहुंचे थे. बुर्के की आड़ में महिला ने गहनों पर हाथ साफ किया, जबकि उसका पति भी साथ दे रहा था. CCTV और पुलिस की जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए गए.

मामला मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र का है. 13 जून को हापुड़ रोड स्थित भवानी नगर की रहने वाली आसफा खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि सर्राफा बाजार में उनके लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

delhi couple stealing gold jewellery from woman purse in meerut sarafa bazaar

जांच के दौरान पुलिस ने बाजार और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. कई घंटों की फुटेज और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को संदिग्ध कपल के बारे में अहम सुराग मिले. इसके बाद देहली गेट पुलिस ने मेरठ कैंट क्षेत्र के जीटीबी रोड के पास से दिल्ली के रहने वाले यूसुफ खान और उसकी पत्नी नगमा को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद हुए हैं. बरामद सामान में सोने की दो चेन, चूड़ियां, पेंडेंट, टॉप्स, झुमकी और मोतियों की माला शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि बरामद गहनों की पहचान पीड़िता द्वारा कर ली गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जेवरात चोरी किए, चाकू से हमला किया और...', महिला ने पति पर लगाए आरोप

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कपल चोरी की वारदात को अंजाम देने मेरठ आया था. बाजार में मौका मिलते ही दोनों ने महिला के गहने चोरी कर लिए और वापस निकलने की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उन्हें पकड़ लिया.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी यूसुफ खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ दिल्ली में चोरी के छह केस पहले से दर्ज हैं. ऐसे में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस कपल ने मेरठ या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement