scorecardresearch
 

'समाज को बांटने वालों में रावण और दुर्योधन का DNA', सीएम योगी ने दोहराया 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों में 'रावण और दुर्योधन का डीएनए' है. उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अगर हम ऐसी ताकतों के बहकावे में आ गए और उन्हें मौका दिया तो वे फिर गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे करेंगे.

Advertisement
X

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बोलते हुए कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों में 'रावण और दुर्योधन का डीएनए' है. उनके इस भाषण को 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. उधर, 'बंटेंगे तो कटेंगे' के नारे से सपा समेत दूसरे विपक्षी दल नाखुश नजर आ रहे हैं और इसको लेकर राजधानी लखनऊ में 'पोस्टर वार' भी देखने को मिल रहा है. इस पोस्टरबाजी के बीच सीएम योगी ने रामनगरी में तीखा बयान दिया है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए कहा- 'कुछ लोग जाति के नाम पर बांटते हैं, तो कुछ क्षेत्र या भाषा के नाम पर, अराजकता फैलाते हैं. याद रखिए, जो तत्व बांट रहे हैं उनमें रावण और दुर्योधन का डीएनए काम कर रहा है.'

उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया- "अगर हम ऐसी ताकतों के बहकावे में आ गए और उन्हें मौका दिया तो वे फिर वही करेंगे.... गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे. वे बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेंगे. कहीं वे गरीबों की जमीन हड़प लेंगे, किसी व्यापारी का अपहरण कर लेंगे, किसी राहगीर को सड़क पर गोली मार देंगे, त्योहारों से पहले दंगे भड़का देंगे. 2017 से पहले ये लोग यही करते थे."

बता दें कि अयोध्या में दीपोत्सव का नया विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद सीएम ने वनटांगिया गांव का दौरा किया और वनवासियों के साथ दीपावली मनाई. साथ ही जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- लखनऊ: BJP के 'बटेंगे तो कटेंगे' के जवाब में सपा का नया पोस्टर, अखिलेश की फोटो संग लिखी ये बात

सीएम योगी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समुदाय से विभाजनकारी तत्वों के खिलाफ सतर्क और एकजुट रहने का आग्रह किया. सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने या महिलाओं के सम्मान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून की पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement