scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Silver Price Crash: करवा चौथ के दिन चांदी में बड़ी गिरावट, झटके में ₹2600 सस्ती, जानें सोने का भाव

चांदी के दाम में बड़ी गिरावट
  • 1/6

चांदी का बुलबुला लगातार फूटता जा रहा है और हर रोज ये कीमती धातु क्रैश (Silver Price Crash) होती जा रही है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर वायदा चांदी की कीमत फिसली है. करवाचौथ के दिन (Karva Chauth) चांदी 2600 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हो गई और 1 किलो चांदी का भाव गिरकर 1.91 लाख रुपये के लेवल पर आ गया. (Photo: Reuters)

खुलते ही बिखर गई चांदी
  • 2/6

खुलते ही बिखर गई चांदी
गुरुवार को एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का दाम गिरते हुए 1,91,706 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इससे पहले बीते कारोबारी दिन बुधवार को ये 1,94,325 रुपये पर क्लोज हुई थी. ऐसे में चांदी का वायदा भाव एक झटके में 2619 रुपये प्रति किलो घट गया. (Photo: Reuters)

अक्टूबर में लगातार जारी गिरावट 
  • 3/6

अक्टूबर में लगातार जारी गिरावट 
चांदी की कीमत में इस अक्टूबर महीने की शुरुआत में शुरू हुए गिरावट का सिलसिला महीने के आखिरी हफ्ते में भी जारी है. अब तक ये लगातार टूटी है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन 30 सितंबर को 1Kg Silver Price एमसीएक्स पर 2,23,706 रुपये था और यहां से अब तक ये 32,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है. (Photo: Reuters)

Advertisement
हाई से अब कितना सस्ती Silver? 
  • 4/6

हाई से अब कितना सस्ती Silver? 
बात MCX Silver Price के लाइफ टाइम हाई लेवल की करें, तो जनवरी की शुरुआत में ये कीमती धातु 4,20,048 रुपये पर पहुंची थी और वर्तमान भाव से तुलना करें तो ये बुरी तरह क्रैश (Silver Price Crash) हो चुकी है. दरअसल, Silver Life Time High 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम है और यहां से अब ये  2,28,342 रुपये सस्ती हो गई है. (Photo: ITG)

सोने की आज बदली चाल 
  • 5/6

सोने की आज बदली चाल 
बीते कुछ दिनों में न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने का भाव भी टूटता हुआ नजर आ रहा था, लेकिन गुरुवार को जहां सिल्वर सस्ती हुई, तो वहीं सोना चमका है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड रेट अपने पिछले बंद 1,43,705 रुपये की तुलना में 1,43,920 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. (Photo: Reuters)

इस महीने Gold Rate में गिरावट
  • 6/6

इस महीने Gold Rate में गिरावट
अक्टूबर महीने में अब तक सोने की कीमत में आए चेंज (Gold Rate Change) के बारे में बात करें, तो ये कीमती पीली धातु बीते 30 सितंबर 2026 को वायदा कारोबार खत्म होने पर 1,49,036 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी और गुरुवार को शुरुआत दाम के हिसाब से देखें, तो ये अभी भी 5116 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है. (Photo: Reuters)

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement