scorecardresearch
 

'साइकिल चलेगी तो दंगा करवाएगी...' पीलीभीत में अखिलेश यादव पर बरसे योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत की जनसभा में तुष्टिकरण की नीति को लेकर सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विभाजन के बाद आए हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध शरणार्थियों की कभी सुधि नहीं ली.

Advertisement
X
CM योगी ने सपा पर बोला तीखा हमला. (Photo- PTI)
CM योगी ने सपा पर बोला तीखा हमला. (Photo- PTI)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने देश के  विभाजन के लिए कांग्रेस के जिम्मेदार ठहराया और समाजवादी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया.

सीएम योगी ने कहा, 'कांग्रेस के पाप के कारण पहले पाकिस्तान बना, फिर बांग्लादेश का निर्माण हुआ... अगर उस वक्त कांग्रेस का नेतृत्व अडिग रहता तो जिन्ना अपनी मौत मर जाता और भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन नहीं होता. लाखों हिंदुओं का कत्लेआम हुआ, लोगों को अपनी पैतृक भूमि छोड़नी पड़ी.'

'कांग्रेस को नहीं थी शरणार्थियों की सुध'

उन्होंने कहा, 'स्वतंत्र भारत में लाख हिंदुओं के मन में अभिलाषा थी कि मुझे जिस आधार पर विभाजन किया गया था, उस के आधार पर भारत में शरण मिलेगी, सम्मान के साथ मैं जीवन यापन कर पाऊंगा, लेकिन कांग्रेस ने उनकी कभी सुधि नहीं ली.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) लाया गया, जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए विस्थापित हिंदू, सिख, बौद्ध और जैनों को नागरिकता मिल रही है. याद कीजिए- दिल्ली और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी ने आंदोलन किया था, आज जो सर्टिफिकेट वितरित हो रहे हैं. इसी के खिलाफ ये लोग आंदोलन कर रहे थे कि ये सर्टिफिकेट नहीं मिलना चाहिए. इनका तो सबसे पहला उद्देश्य ही यही है कि देश के संसाधनों पर विभाजन के बावजूद पहला अधिकार मुसलमान का होना चाहिए, बाकी किसी का नहीं.

Advertisement

'सपा को लोगों से मतलब नहीं'

सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश पर तंज करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को लोगों से मतलब नहीं था. प्रदेश में उनकी 4 बार सरकार थी, लेकिन बबुआ को समय मिले, तब तो विकास करते. वह 12 बजे सो कर उठेंगे, दो बजे तैयार होंगे और शाम को पांच बजे जिम जाएंगे तो गरीब की पीड़ा कहां से जानेंगे. इन्हें जब तुष्टिकरण से फुर्सत हो तब ये पिछड़ों, दलितों, वंचितों के बारे में सोचते. इन्हें तो सिर्फ मुसलमानों की चिंता थी, सिखों, जैनियों, बौद्ध की चिंता नहीं थी.

साइकिल चलेगी तो कर्फ्यू लगेगा: CM योगी

सीएम ने सपा सरकार के कार्यकाल में हुए दंगों की याद दिलाते हुए कहा कि साइकिल चलेगी तो कर्फ्यू लगेगा, उपद्रव होगा और गुंडागर्दी के साथ बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगेगी. पर अब यूपी में दंगे नहीं होते.

उन्होंने कहा कि आज जहां गौशालाएं बन रही हैं, वहां वर्ष 2017 से पहले किसी सपाई ने जरूर कब्जा किया होगा, लेकिन हमारी सरकार आते ही 48 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी, जिससे डरकर लोगों ने जमीनें सरेंडर कर दी थीं.सपा कांग्रेस के लोगों बेशर्मी से डूब मरो, जिन हिंदुओं को नागरिकता दी जा है वो सभी दलित है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement