scorecardresearch
 

'मम्मी घर चलो, सरप्राइज देना है', कमरे में मिली खून से लथपथ बेटी की लाश, भाई ने 40 बार चाकू से था गोदा; क्यों उठाया खौफनाक कदम

मुरादाबाद के बुद्धि विहार कॉलोनी में यूट्यूबर भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन और गुस्से में पागल हुए आरोपी ने अपनी मां को भी मौत के घाट उतारने की कोशिश की. दिल दहला देने वाली इस वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. आइये जानते हैं पूरी कहानी...

Advertisement
X
मुरादाबाद में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट (Photo- Screengrab)
मुरादाबाद में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की बुद्धि विहार कॉलोनी में हार्दिक नामक युवक ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. गुरुग्राम से होली मनाने घर आए हार्दिक ने घर में अकेली बहन पर 40 से ज्यादा वार किए और शव को कंबल में लपेटकर बिस्तर पर रख दिया. इसके बाद वह ऑफिस गई अपनी मां नीलिमा को 'सरप्राइज' देने के बहाने घर लाया और उन पर भी चाकू से ताबड़तोड़ छह हमले किए. शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घायल मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी जान बच गई, लेकिन हिमशिखा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आइये जानते हैं इस वारदात के पीछे की पूरी कहानी...

'मम्मी घर चलो, सरप्राइज देना है'

वारदात की पटकथा बेहद खौफनाक थी. बहन की हत्या करने के बाद हार्दिक अपनी मां के दफ्तर पहुंचा, जो एक बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं. वहां उसने बड़े प्यार से कहा, "मम्मी घर चलो, आपको एक सरप्राइज देना है." बेखबर मां जैसे ही घर पहुंचीं, वहां खून से लथपथ बेटी का शव देखकर उनकी चीख निकल गई. इसी बीच हार्दिक ने उन पर भी हमला कर दिया. मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं, जबकि उनका बेटा अब सलाखों के पीछे है.

ब्रेकअप और डिप्रेशन बना वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि हार्दिक बीटेक करने के बाद पहले गूगल में नौकरी करता था, लेकिन साल भर पहले उसने नौकरी छोड़ दी और यूट्यूबर बन गया. पुणे की एक युवती से उसका प्रेम संबंध था, जिससे वह शादी करना चाहता था. करीब सात महीने पहले हुए ब्रेकअप के बाद वह मानसिक रूप से अस्थिर और गुस्सैल हो गया था. उसे शक था कि उसके रिश्ते के टूटने के पीछे उसकी मां और जुड़वां बहन का हाथ है, इसी नफरत में उसने इस खूनी खेल को अंजाम दिया.

Advertisement

बेहद क्रूर थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

हिमशिखा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी के होश उड़ा दिए. सनकी भाई ने अपनी बहन के शरीर पर चाकू के 40 से ज्यादा वार किए थे. हिमशिखा खुद एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी और आगे की पढ़ाई भी कर रही थी. आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसे अचानक गुस्सा आया और उसने रसोई से बड़ा चाकू उठाकर बहन पर हमला कर दिया.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement