scorecardresearch
 

बंदर की एक छलांग बनी काल! बिजली का तार टूटकर युवक पर गिरा, करंट से दर्दनाक मौत; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बंदर के कूदते ही बिजली का तार टूट गया और सीधे संजय के ऊपर आ गिरा. अचानक हुए हादसे से घर में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

Advertisement
X
बंदर के कूदते ही टूटा बिजली का तार. (Photo: Representational)
बंदर के कूदते ही टूटा बिजली का तार. (Photo: Representational)

UP News: बिजनौर जनपद के गांव गोहावर हल्लू में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक बंदर की छलांग के बाद बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया. टूटा हुआतार घर पर मौजूद संजय के ऊपर आ गिरा, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गए. गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

नूरपुर थाना इलाके का यह मामला है. संजय अपने घर पर आराम कर रहे थे. तभी एक बंदर बिजली के तार पर कूद गया. आरोप है कि बंदर के कूदते ही बिजली का तार टूट गया और सीधे संजय के ऊपर आ गिरा. अचानक हुए इस हादसे से घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

मृतक की पत्नी कविता ने बताया कि उनके पति परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. संजय अपने पीछे पत्नी, तीन छोटे-छोटे बच्चों तथा बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को छोड़ गए हैं. 

पत्नी ने बताया कि उनकी सास रीढ़ की हड्डी की गंभीर समस्या से पीड़ित हैं और सास-ससुर दोनों लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. ऐसे में परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही नूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की मांग की है. 

वहीं, मृतक के परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की अपील की है, ताकि परिवार के सामने उत्पन्न हुए गंभीर आर्थिक संकट से कुछ राहत मिल सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement