यूपी के बस्ती जिले से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रात दो बजे उसके घर पहुंच गया. भनक लगते ही प्रेमिका के ससुराल वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया. युवक ने बताया कि उसका बीते 4 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है.
दरअसल, नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक देर रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी था. प्रेमिका की ससुराल गौर में है. रात में जब वह प्रेमिका से मिलने पहुंच गया. रात का समय होने के कारण दोनों को लगा कि कोई उन्हें देख नहीं पाएगा.
जब युवक घर में घुसा, तभी घर के अन्य सदस्यों को इस बात की भनक लग गई. जब घरवालों को पता चला कि आधी रात को कोई बाहरी युवक उनकी बहू से मिलने आया है, तो माहौल अचानक गरमा गया. प्रेमिका के ससुराल वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद जमकर पिटाई कर दी.
यह भी पढ़ें: पत्नी-प्रेमी, होटल रूम और रंगरेलियां... अफेयर की कहानी से झांसी में मचा बवाल, पत्नी संग जो मिला, वो कौन था?
इस मारपीट के दौरान प्रेमी की नाक में चोट आ गई. खून बहने लगा. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई.

प्रेमिका के ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक रात 2 बजे उनके घर में घुस आया था, उनकी बहू के साथ उसको पकड़ा गया. उसने बताया कि उसका 4 साल से बहू के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है.
प्रेमिका कहने लगी- अब मैं प्रेमी के साथ ही रहूंगी
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खास बात यह रही कि महिला भी अपने प्रेमी के समर्थन में खुलकर सामने आ गई. महिला ने साफ कहा कि वह पिछले चार साल से युवक से प्रेम करती है और अब उसके साथ ही रहना चाहती है. महिला का यह बयान सुनकर मामला और उलझ गया. महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई है. इस वजह से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई.
पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए भेजा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों ने परिवार के लोगों से बातचीत कर माहौल को शांत कराने की कोशिश की. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए भेजा है.
पूरे मामले को लेकर एसपी ने क्या बताया?
वहीं इस पूरे मामले को लेकर डिप्टी एसपी स्वर्णिम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजन मौके पर मौजूद हैं. किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है. मिशन शक्ति के तहत दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है. वहीं पुलिस ने प्रेमी युवक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है.