scorecardresearch
 

सरकारी अस्पताल में 'दारू पार्टी'! चैंबर में साथियों संग वार्ड बॉय ने पी शराब, Video

उत्तर प्रदेश के बांदा में सरकारी अस्पताल के चैंबर में शराब पार्टी करते वार्ड बॉय का वीडियो वायरल हुआ. मामला सामने आने पर CMO डॉ. विजेंद्र सिंह ने कर्मचारी सुशील कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है. वीडियो में मेडिकल उपकरणों के बीच शराब पीते कर्मचारी दिखा, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
X
CMO ने किया सस्पेंड.(Photo: Screengrab)
CMO ने किया सस्पेंड.(Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के बांदा में सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में मेडिकल स्टाफ अस्पताल परिसर में बने चैंबर में साथियों के साथ बैठकर शराब पीता नजर आ रहा है. सबसे हैरानी की बात यह है कि यह वीडियो खुद संबंधित कर्मचारी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि जहां मरीजों के इलाज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, वहां अस्पताल में दारू पार्टी चल रही थी. यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: बांदा में साइबर ठगी की फैक्ट्री ध्वस्त! राजस्थान-हरियाणा तक जाल फैलाने वाला गैंग पकड़ा गया

बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो जिले के बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है. वीडियो में मेडिकल स्टाफ अपने साथियों के साथ चैंबर में शराब पीते दिखाई दे रहा है. पास में शराब और खाने का सामान भी रखा हुआ नजर आ रहा है.

देखें वीडियो...

Advertisement

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि आसपास दवाइयां और मेडिकल उपकरण रखे हुए हैं और सामने एक बड़ी कुर्सी खाली दिखाई दे रही है. आरोप है कि मेडिकल स्टाफ ने खुद ही यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में अवैध गतिविधियां होने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

CMO ने लिया संज्ञान, कर्मचारी सस्पेंड

मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया. उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया.

निलंबित कर्मचारी की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय के पद पर तैनात था. सीएमओ ने बताया कि कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement