रूस में जारी संसदीय चुनाव के आखिरी दिन यूक्रेन ने मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है. यूक्रेन की तरफ से किए गए इस ताबड़तोड़ हमले में रूस पर एक हजार से भी ज्यादा ड्रोन और पेलिकन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं. इस भीषण हमले का मुख्य निशाना मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी थी, जहां ड्रोन गिरने के बाद भीषण आग लग गई और भारी नुकसान की खबर है. रूसी अधिकारियों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों और क्रीमिया क्षेत्र में करीब 1100 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया है.