scorecardresearch
 

औरैया: जयमाल के बाद दूल्हा नहीं गिन पाया नोट तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, बैरंग लौटी बारात

Auraiya News: शादी के बीच दूल्हा नोट नहीं गिन पाया था, इसलिए दुल्हन को उसपर शक हो गया. उसे लगा कि दूल्हा कम पढ़ा-लिखा है. लाख समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी. 

Advertisement
X
औरैया में दुल्हन ने लौटाई बारात
औरैया में दुल्हन ने लौटाई बारात

उत्तर प्रदेश के औरैया में हैरान करने वाला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने बारात को बैरंग लौटा दिया. मायूस चेहरा लेकर दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया. बताया जा रहा है कि शादी के बीच दूल्हा नोट नहीं गिन पाया था, इसलिए दुल्हन को उसपर शक हो गया. उसे लगा कि दूल्हा कम पढ़ा-लिखा है या फिर उसे कोई दिक्कत है. लाख समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी. 

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामाला औरैया जिले के बिधूना तहसील का है, जहां रामपुर गांव के एक पिता द्वारा अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना के पास से तय की गई थी. 7 मई को बारात आई तो परिवार और रिश्तेदार बारात के स्वागत में जुट गए. तभी जयमाल के दौरान दुल्हन को कुछ शक हुआ. उसने दूल्हे को नोट गिनने के लिए कहा लेकिन वो गिन नहीं पाया. इतना ही नहीं आरोप है कि वो 20 रुपये का नोट तक नहीं पहचान पाया था. 

जिसपर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की और लड़का पक्ष के बीच बैठक हुई. समझाने-बुझाने का दौर शुरू हुआ लेकिन दुल्हन मानने को तैयार नहीं हुई. उसने दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया. आखिरकार दोनों पक्षों की सहमति के बाद बिना दुल्हन के ही बारात बैरंग लौट गई. 

Advertisement

दुल्हन के भाई ने बताया जब दूल्हे को पैसे गिनने के लिए दिए गए तो वह 100 रुपये भी नहीं गिन पाया. 20 का नोट तक नहीं पहचान पा रहा था. शक होने पर हमने खुद ही शादी से कदम खींच लिया. वहीं, दुल्हन की ताई ने कहा कि बेटी ने सही निर्णय लिया है, नहीं तो शादी के बाद क्या होता? लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement