scorecardresearch
 

राम मंदिर दर्शन करने अखिलेश यादव आ रहे अयोध्या, पवन पांडे ने बताई तारीख

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अयोध्या जाएंगे. वह परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने आजतक से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख बताई.

Advertisement
X
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  पूरे परिवार के साथ राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे. (File Photo-PTI)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे परिवार के साथ राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे. (File Photo-PTI)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में अयोध्या जाएंगे. वह अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने पंचायत आजतक के मंच पर अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख बताई. 

पूर्व मंत्री पवन पांडे ने बताया कि, अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी मौजूद रहेंगे.

पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव का यह दौरा धार्मिक होगा. वह अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे. राम मंदिर में दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी भी जाएंगे. इस दौरान वह साधु-संतों और महंतों से मुलाकात करेंगे. उनका आशीर्वाद लेंगे. अखिलेश यादव संतों के साथ प्रसाद ग्रहण भी करेंगे.

पंचायत आजतक में पवन पांडे ने बताई तारीख

पंचायत आजतक के दौरान पवन पांडे से अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार सवाल उठा रहे थे कि अखिलेश यादव राम मंदिर और हनुमानगढ़ी क्यों नहीं जाते. वह खुद हनुमानगढ़ी जाते हैं और वहां उनकी श्रद्धा है.

इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की जानकारी दी. पवन पांडे ने कहा कि राम मंदिर के बारे में बहुत बड़ी ब्रेकिंग आपको दे रहा हूं. आदरणीय अखिलेश जी राम मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं. जब उनसे तारीख पूछी गई तो उन्होंने 12 दिसंबर बताया.

Advertisement

पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को सपरिवार अयोध्या पहुंचेंगे. सबसे पहले हनुमानगढ़ी के बजरंग गली स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करेंगे. इस दौरान डिंपल यादव और उनके दोनों बच्चे भी साथ रहेंगे.

अयोध्या में साधु-संतों और महंतों से भी करेंगे मुलाकात

पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या में साधु-संतों और महंतों से भी मुलाकात करेंगे. वह अलग-अलग मठों में जा सकते हैं. संतों से आशीर्वाद लेंगे और उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे. इस तरह उनका पूरा दिन अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बीतेगा.

पवन पांडे ने बातचीत के दौरान राम मंदिर में चोरी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रामलला और हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे. वह उन लोगों के खिलाफ न्याय की विनती करेंगे, जिन्होंने राम मंदिर में चोरी की. 


अब तक राम मंदिर दर्शन के लिए क्यों नहीं गए अखिलेश?

अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से ही अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन नहीं करने को लेकर सवाल उठते रहे हैं. अखिलेश यादव ने इस बारे में अपना रुख साफ करते हुए कहा था कि इटावा में बन रहे केदारेश्वर शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वह अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करेंगे. 

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा था कि जब भगवान बुलाते हैं, तभी इंसान जाता है. अक्टूबर 2026 में भी अखिलेश अयोध्या पहुंचे थे, लेकिन उनका दौरा पूर्व मंत्री पवन पांडे के यहां आयोजित भागवत कथा तक सीमित रहा और वह राम मंदिर नहीं गए. अब पवन पांडे ने पंचायत आजतक में बताया है कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या आएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement