scorecardresearch
 

आगरा बाथरूम मर्डर केस: 'कातिल' रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने जो कहानी बताई, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं, फिर उसकी हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया. इसके बाद फर्श पर सीमेंट का प्लास्टर करा दिया था.

Advertisement
X
पति को मारकर बाथरूम में कर दिया था दफन. (Photo: ITG)
पति को मारकर बाथरूम में कर दिया था दफन. (Photo: ITG)

Agra Bathroom Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में पूरे झकझोर देने वाले चर्चित बाथरूम मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी पत्नी रूबी को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. अदालत में रूबी की ओर से पैरवी करने के लिए कोई वकील मौजूद नहीं था.

रूबी पर अपने पति की हत्या कर सबूत मिटाने के इरादे से शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद उसने शव को छिपाने के लिए बाथरूम का फर्श दोबारा बनवाया और ऊंचा कराने के बहाने वहां सीमेंट का नया निर्माण कराया, ताकि किसी को वारदात की भनक तक न लगे. इसके बाद करीब 45 दिनों तक अलग-अलग कहानियां सुनाकर गुमराह करती रही.

इस मामले का खुलासा होने के बाद यह हत्याकांड देशभर में चर्चा का विषय बन गया. पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर रूबी को गिरफ्तार किया और आवश्यक पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी बृजमोहन कुशवाहा ने बताया कि आरोपी रूबी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि हत्या की साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

Advertisement

इसके साथ ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, वारदात की पूरी टाइमलाइन और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन पड़ताल की जा रही है. इससे पहले पूछताछ के दौरान रूबी ने जो कहानी बताई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक, रूबी ने पहले खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाईं और पति सुरेंद्र शर्मा को खिला दीं. इसके बाद उसने अकेले ही पति की हत्या कर दी.

अगले दिन रूबी ने अपनी दोनों बेटियों और सास को जेठ के घर भेज दिया. फिर उसने अकेले ही शव को घसीटकर बाथरूम तक पहुंचाया. गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया और ऊपर से खुद मिट्टी डालकर समतल कर दिया. इसके बाद उसने मिस्त्री बुलाकर बाथरूम ऊंचा कराने का बहाना बनाया और पूरे फर्श पर सीमेंट का प्लास्टर करवा दिया, ताकि किसी को शव दबे होने का शक न हो. इस पूरी कहानी से पर्दा डेढ़ महीने बाद उठ सका है.

agra wife told police how she killed husband buried under bathroom floor

मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले 44 साल के सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है. सुरेंद्र आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में रहता था. सुरेंद्र के साथ उसकी पत्नी रूबी, मां कमला देवी और दो बेटियां रह रही थीं. एक बेटी 13 साल की है और दूसरी 9 साल की है. सुरेंद्र 18 मई 2026 को लापता हो गए थे. 26 मई को उनके बड़े भाई अनिल शर्मा ने सिकंदरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मिस्त्री बुलाया, बाथरूम में काम की तैयारी हुई, फिर पति का कत्ल... आगरा के घर की सबसे डरावनी कहानी

जांच के दौरान रूबी ने सभी को यह कहकर गुमराह किया कि सुरेंद्र उससे झगड़ा कर पांच हजार रुपये लेकर घर छोड़कर चले गए हैं. वह खुद भी कुछ दिनों के लिए राजस्थान चली गई. इस दौरान वह पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखती रही, पति को याद कर रोने का नाटक करती रही और हर सवाल का अलग जवाब देकर जांच को भटकाने की कोशिश करती रही.

agra wife told police how she killed husband buried under bathroom floor

मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा ने बताया कि 18 मई की सुबह रूबी का कॉल आया था. उसने कहा कि घर में पुलिस का कोई मामला हो गया है, इसलिए मां और दोनों बच्चियों को अपने साथ ले जाएं. उसने यह भी कहा कि घर के अंदर मत आना, बच्चों को पास की दुकान से ही ले जाना. बाद में उसने फिर कॉल कर कहा कि सुरेंद्र झगड़ा करके घर छोड़कर चले गए हैं और दो-तीन दिन में वापस आ जाएंगे.

agra wife told police how she killed husband buried under bathroom floor

इसके बाद 19 मई को रूबी भी बच्चों के पास चली गई और करीब एक सप्ताह बाद वापस लौटी. जब कई दिनों तक सुरेंद्र का कोई पता नहीं चला तो परिजनों का शक गहराने लगा. अनिल शर्मा लगातार रूबी से पूछताछ करते रहे, लेकिन वह हर बार नई कहानी सुनाकर उन्हें टालती रही. 

Advertisement

आखिरकार शुक्रवार को अनिल शर्मा सीधे उसके घर पहुंचे. उन्होंने रूबी से कहा कि अगर कोई परेशानी है तो सच बता दो, वह उसका साथ देंगे और उसे बचाने की कोशिश करेंगे. इसी बातचीत के दौरान रूबी टूट गई और उसने कबूल कर लिया कि उसने पति का शव बाथरूम के फर्श के नीचे दबा दिया था.

यह भी पढ़ें: Satara Murder Case: पति की हत्या के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी और किलर के साथ मिलकर रास्ते से हटाया

यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बाथरूम का फर्श तुड़वाया गया तो वहां से सुरेंद्र शर्मा का कंकाल बरामद हुआ. शव पूरी तरह गल चुका था. बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अब कंकाल की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके.

agra wife told police how she killed husband buried under bathroom floor

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा ने फोन पर बताया कि पूछताछ में रूबी ने बताया है कि उसने खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाकर पति सुरेंद्र शर्मा को खिला दी थीं. अगले दिन उसने अपनी दोनों बेटियों और सास को जेठ अनिल शर्मा के घर भेज दिया. सास और दोनों बच्चियों को यही लगा कि सुरेंद्र शर्मा सो रहे हैं. इसके बाद रूबी ने अकेले सुरेंद्र शर्मा को बाथरूम में ले जाकर लिटाया, मिट्टी मंगाकर गड्ढा भर दिया और उसे समतल कर दिया. बाद में मिस्त्री बुलाकर बाथरूम ऊंचा कराने के नाम पर फर्श पर प्लास्टर करवा दिया.

Advertisement

थाना प्रभारी के अनुसार, अब तक की पूछताछ में यही सामने आया है. रूबी ने यह भी बताया कि उसका पति शराब पीता था, आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, कोई काम नहीं करता था. घर का खर्च उसकी मां की सरकारी पेंशन से चलता था. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement