scorecardresearch
 

मगरमच्छ से भरे गड्ढे में शख्स ने बच्चे को धकेला, रेस्क्यू के लिए कूदी जू की ऑनर

एक चिड़ियाघर की ऑनर ने अपनी जान की परवाह किए बगैर मगरमच्छ से भरे गड्ढे में छलांग लगा दी. क्योंकि, नीचे एक 3 साल का बच्चा फंसा हुआ था. इसके बाद जू ऑनर के पति और उनका बेटा भी नीचे गया और तीनों ने मिलकर उस बच्चे का रेस्क्यू किया.

Advertisement
X
जू की ऑनर ने मगरमच्छ से भरे गड्ढे में कूदकर बचाई छोटे से बच्चे की जान (Photo - AI Generated)
जू की ऑनर ने मगरमच्छ से भरे गड्ढे में कूदकर बचाई छोटे से बच्चे की जान (Photo - AI Generated)

ब्रिटेन के एक चिड़ियाघर में मगरमच्छ से भरे गड्ढे में तीन साल एक बच्चे को एक शख्स ने नीचे धकेल दिया. उस जू की ऑनर ने जैसे ही यह देखा मगरमच्छों से भरे गड्ढे में छलांग लगा दी. इसके बाद जू ऑनर के पति और उनका बेटा भी पीछे से उस गड्ढे में उतरा और बच्चो को उन खतरनाक जीवों  से बचाया. 

द सन की रिपोर्ट के मुताबकि, एक महिला ने बताया कि जब तीन साल के लड़के को बाड़े में फेंका गया था, तब उसने एक दिल दहला देने वाली चीख सुनी थी. 20 साल की उस महिला ने कहा कि हम पार्क में भालू और मगरमच्छ के बाड़े के बीच एक बेंच पर बैठे थे. तभी हमें एक तेज चीख सुनाई दी.

तभी 55 साल की ट्रेसी जॉनसन, उनके पति 56 साल के एंड्रयू और उनका 29 साल का बेटा एडवर्ड बच्चे को बचाने के लिए बाड़े को फांदकर मगरमच्छ के गड्ढे में कूद गए थे. गुरुवार को एक अजनबी ने जू में एक बच्चे को 15 फीट गहरे मगरमच्छों के गड्ढे में फेंक दिया. नीचे गिरते ही एक मगरमच्छ ने बच्चे पर हमला कर दिया. उसकी बांह और कूल्हे की हड्डी टूट गई.

Advertisement

सबसे पहले मदद के लिए दौड़ी जू की ऑनर
ट्रेसी जॉनसन, जो जॉनसन ऑफ ओल्ड हर्स्ट चिड़ियाघर की मालकिन और संचालक हैं. बच्चे की मदद के लिए सबसे पहले आगे आने वाली ट्रेसी ही थी.  उनके पति एंड्रयू और उनके बेटे एडवर्ड भी उनके पीछे-पीछे बाड़ के अंदर गए. उन तीनों ने बहादुरी से बच्चे को बचाया और उसे एक जानवर की पकड़ से छुड़ा लिया.

वह एक कंक्रीट के फुटपाथ पर गिरा, जिसके परिणामस्वरूप उसकी बांह और कूल्हा फ्रैक्चर होने की आशंका है और फिर वह पानी में जा गिरा. तीन वर्षीय बच्चा अस्पताल में गंभीर लेकिन स्थिर हालत में है. इस घटना में लड़के को खारे पानी के मगरमच्छ या नील नदी के मगरमच्छ ने काटा भी है.

पूरे परिवार ने मिलकर बचाई बच्चे की जान
हालांकि, मगरमच्छों को कैद में पाला गया है, लेकिन संभावित खतरे के प्रति प्रतिक्रिया देना उनकी प्रकृति में है. द टाइम्स से बात करते हुए, नेशनल सेंटर फॉर रेप्टाइल वेलफेयर के निदेशक क्रिस न्यूमैन ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार शाम को जॉनसन परिवार से बात की थी.उन्होंने कहा कि हमें ट्रेसी के योगदान को कम नहीं आंकना चाहिए. वह सबसे पहले वहां पहुंचीं. उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और एक भयावह स्थिति को संभाला. फिर उनके पति और बेटे भी उनके साथ आ गए. यह एक सामूहिक प्रयास था. वे एक मजबूत परिवार हैं.

Advertisement

क्रिस ने बताया कि मगरमच्छों ने बच्चे को भोजन के रूप में शायद इसलिए नहीं पहचाना होगा क्योंकि वे पशुओं के बचे हुए अंगों को खाने के आदी हैं. द सन अखबार को मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति, जो दिमागी रूप से ठीक नहीं है.  गुरुवार को हंटिंगडन के पास ओल्ड हर्स्ट स्थित जॉनसन रेस्टोरेंट में दो देखभालकर्ताओं के साथ था. नॉरफोक के रहने वाले 30 साल के इस व्यक्ति को हत्या के प्रयास के संदेह में हिरासत में लिया गया था, लेकिन उसे जांच के लिए उपयुक्त नहीं माना गया और फिर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement