scorecardresearch
 

नवरात्रि में गरबा करते दिखे जोहरान ममदानी, मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी का नवरात्रि समारोह में गरबा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह भारतीय समुदाय के लोगों के साथ गरबा की धुन पर कदम मिलाते और गले में दुपट्टा पहने नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
 ममदानी मंदिर के एक पुजारी से आशीर्वाद लेते हुए नजर आए (Photos: @trishaeatsny/Instagram)
ममदानी मंदिर के एक पुजारी से आशीर्वाद लेते हुए नजर आए (Photos: @trishaeatsny/Instagram)

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी इन दिनों नवरात्रि समारोह को लेकर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. इस वीडियो में वह भारतीय समुदाय के साथ गरबा खेलते नजर आ रहे हैं. ममदानी इस दौरान पूरी तरह उत्सव के रंग में नजर आए. वीडियो में दिखता है कि वो लोगों के साथ गरबा के स्टेप्स मिला रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में ममदानी लोगों के बीच गरबा करते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने गले में दुपट्टा पहना हुआ है और गरबा की धुन पर बाकी लोगों के साथ कदम मिलाते नजर आते हैं. उनके आसपास मौजूद लोग भी उत्साह के साथ गरबा कर रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग न्यूयॉर्क के मेयर के इस अंदाज की चर्चा कर रहे हैं.

एक दूसरे वीडियो में ममदानी मंदिर के एक पुजारी से आशीर्वाद लेते हुए नजर आए. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. दोनों वीडियो में वह भारतीय समुदाय के साथ नवरात्रि समारोह में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं.

ममदानी ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा समेत हिंदू समुदाय के अलग-अलग त्योहारों को लेकर शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में हिंदू समुदाय की अलग-अलग परंपराओं का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि इस त्योहार के मौसम में लोग गरबा करते हैं, देवी दुर्गा की पूजा करते हैं, सिंदूर खेला में शामिल होते हैं और घरों में गोलू सजाते हैं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lelin Kandel (@lelinnyc)

उन्होंने यह भी कहा कि अलग-अलग परिवार और समुदाय इन त्योहारों को अलग-अलग नाम और परंपराओं के साथ मनाते हैं. उन्होंने दुर्गा पूजा, दशैं, दशहरा और नवरात्रि का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे त्योहार का नाम कुछ भी हो, यह वक्त खुद को तलाशने और नई शुरुआत का होना चाहिए.

 

न्यूयॉर्क सिटी और न्यूयॉर्क राज्य समेत अमेरिका के कई हिस्सों में इस दौरान हिंदू संगठनों ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दूसरे त्योहारों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए हैं. इन्हीं समारोहों के बीच ममदानी का गरबा करते और मंदिर में आशीर्वाद लेते वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement