scorecardresearch
 

अजीबोगरीब तरीके से गोलगप्पे खाती है महिला, 19 लाख लोगों ने देखा Video

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि महिला गोलगप्पा खाने के कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रही है. करीब 3 मिनट के वीडियो को देखकर आपकी जोर की हंसी भी छूट सकती है.

Advertisement
X
गोलगप्पे खाती महिला
गोलगप्पे खाती महिला

सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो अजीबोगरीब अंदाज में गोलगप्पे खाती है. महिला का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया है और अब तक इसे करीब 19 लाख लोग देख चुके हैं.

महिला गोलगप्पे को क्रश कर देती है और उसे मसाले के साथ मिलाकर खा जाती है. जबकि का पानी वह अलग से ग्लास से पीती है. महिला दौड़कर गोलगप्पे खत्म होने पर और गोलगप्पे ले आती है. इस फनी वीडियो को Kejriwal v/s Alia Bhatt jokes फेसबुक पेज पर शेयर किया गया तो यह लोगों को इतना अधिक पसंद आया कि इसे 18 हजार लोगों ने अपने-अपने टाइमलाइन पर शेयर कर दिया.

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि महिला खाने के कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रही है. करीब 3 मिनट के वीडियो को देखकर आपकी जोर की हंसी भी छूट सकती है.

Advertisement

कई लोगों ने इस वीडियो पर फनी कमेन्ट किए हैं तो कई लोगों ने कहा है कि महिला गोलगप्पा खाने के संस्कार को नष्ट कर रही है. एक शख्स ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि महिला की सारी मेहनत जाया हो गई होगी, क्योंकि आखिर में उसे डिसक्वालिफाई कर दिया गया होगा.

Advertisement
Advertisement