अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ में दोबारा काम कर रही हैं. उनका कहना है कि उन दोनों के बीच भले ही कोई रिश्ता कायम न हो पाया हो, लेकिन वे जीवनभर दोस्त रहेंगे.
दीपिका ने कहा, 'रणबीर और मैं एक रिश्ते में थे. लेकिन अब हम दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे. हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और शूटिंग के दौरान हमारा अच्छा समय गुजरा.'
2008 में प्रदर्शित 'बचना ए-हसीनों' में रणबीर के साथ काम कर चुकीं दीपिका ने कहा, 'इसके अलावा, हम सेट पर अपने किरदार में ज्यादा थे. जब मैं अपने किरदार में होती हूं, मैं अपनी निजी जिदगी भूल जाती हूं.'
27 वर्षीया दीपिका की तीन फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं और 'ये जवानी है दीवानी' से सबसे ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कल्की कोचलिन भी हैं. इसका प्रदर्शन 31 मई को होगा.