छत पर लगी पानी की टंकी जब भर जाती है या खाली होने लगती है. तब इसमें कितना पानी भरा है या कितना पानी बचा है. यह देखने के लिए छत पर जाना पड़ता है. फिर ढक्कन खोलकर देखना होता है कि टंकी में पानी कितना बचा है.
बिन छत पर गए और टंकी का ढक्कन खोलकर देखे बिना भी देसी जुगाड़ से बचे पानी का पता लगाया जा सकता है. इसके लिए हमें छत पर चढ़ने की जरूरत नहीं होती है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई हैक और जुगाड़ वायरल हैं, जिनके जरिए बिना छत पर चढ़े आसानी से पता लगाया जा सकता है कि टंकी में कितना पानी बचा है.
ऐसा ही एक देसी जुगाड़ खूब वायरल हो रहा है. इस आसान हैक से बार- बार छत पर जाने और टंकी को खोलकर पानी का लेवल देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चलिए जानते हैं आखिर इस वायरल जुगाड़ में ऐसा क्या करना पड़ता है? यहां जो वायरल वीडियो दिखाया गया है. उसे देखकर आप इस जुगाड़ के बारे में आसानी से समझ सकते हैं.
इस जुगाड़ के पानी की टंकी के ऊपरी हिस्से में एक छेद करके उसमें एक फीट की 1 इंच मोटी पाइप फिट करनी होती है. फिर उस 1 इंच के पाइप में पौने इंच का एक लंबा सा पाइप डालना होता है. पौने इंच के पाइप के निचले सिरे में प्लास्टिक का एक खाली बोतल घुसाकर उसे टेप से अच्छी तरह बंद कर देना है. जैसे मोटर की पाइप में पानी के अंदर रहने वाला फुटबॉल होता है.
उसके बाद पौने इंच के पाइप के ऊपरी सिरे पर एक एल्बो फिट कर देना होता है. पानी का लेवल पता करने के लिए एक इंच के पाइप के ऊपरी सिरे पर नीले रंग का टेप चिपका दिया जाता है. ताकि, उसके ऊपर जो पौने इंच के पाइप का ऊपर उठा है. वह पानी का लेवल नीचे गिरने पर खिसककर नीचे आएगा और पानी का लेवल बढ़ने पर सरककर ऊपर जाएगा.
इस तरह एक इंच के पाइप के ऊपरी सिरे पर जहां नीला टेप लगा है और पौने इंच के पाइप के ऊपरी सिरे पर जहां एल्बो फिट है. उस बीच में जितना गैप होगा. इसका मतलब टंकी में उतना पानी बचा है. चाहे पानी का लेवल बढ़ रहा हो या घट रहा हो.
इस तरह बिना छत पर गए. टंकी का ढक्कन खोले बिना, सिर्फ पाइप की बढ़ी और घटी लंबाई से टंकी में बचे पानी का लेवल पता किया जा सकता है. यह देसी जुगाड़ बड़े कमाल का है.